Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पीएम मोदी के सुदर्शन चक्र से पाकिस्तान का होगा ख़ात्मा, आप भी जानिए अंतिम संस्कार का मुहूर्त ?

नापाक इरादों को चीर देने वाले पीएम मोदी पाकिस्तान को ठिकाने लगाने में इतना समय क्यों ले रहे हैं, क्या इसके पीछे की वजह मुहूर्त है. बड़े-बड़े मुहूर्तों को धर्मसंकट से निकालने में महारथ हासिल कर चुके पीएम मोदी के सबसे करीबी प्रकाण्ड विद्वान पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री क्या दुश्मनों को मिटाने का मुहूर्त निकाल चुके हैं ? अबकी बार क्या शिव की नगरी काशी के रास्ते पाकिस्तान के अंत की तारीख़ निकाली जाएगी ?

Loading Ad...
पीएम मोदी के ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के आंकाओं को मिट्ठी में मिलाया और अब पीएम मोदी के सुदर्शन S-400 ने पाकिस्तान को चीर डाला है. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों पर मिसाइले गिराने की कोशिश की थी, लेकिन पीएम मोदी का सुदर्शन S-400 भारत का सुरक्षा कवच बनकर सामने आया और समय रहते हमलों को नाकाम कर दिया. अब जब आर-पार की इस लड़ाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो रहे हैं, ड्रोन मार गिराए जा रहे हैं, तो ऐसे में क्या पाकिस्तान के अंतिम संस्कार का मुहूर्त निकाला जा चुका है ? कौन हैं पीएम मोदी के पंडित जिनकी चर्चा पाकिस्तान में हो रही है ? अब क्या काशी के रास्ते पाकिस्तान को ख़ात्मा होना है ?

सनातन परंपराओं में अंतिम संस्कार करने के लिए मुहूर्त निकाले जाने का कोई विधान नहीं है. ना ही तिथि देखी जाती है, ना ही नक्षत्र देखे जाते हैं, हालाँकि राहुकाल और पंचक में अंतिम संस्कार करना अशुभ माना जाता है लेकिन जहां बात पाकिस्तान की आती है तो क्या वहाँ इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह आतंकियों का सफ़ाया हुआ है, उसे देखकर पाकिस्तान कुछ नहीं सीखा. बल्कि जवाबी कार्रवाई में भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है. बीती शाम पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर मिसाईलें छोड़ी लेकिन भारत के रशियन मेड़ s-400 एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने सभी को नाकाम कर दिया. आलम ये है कि भारत ने पाकिस्तान के तीन बड़े शहर लाहौर, कराची और रावलपिंडी में तैनात एयर डिफ़ेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया है. हमले के लिए भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया है..पाकिस्तान के 9 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किए और पाकिस्तानी सेना कम से कम 50 ड्रोन गिराने में कामयाब रही है. इन हालातों में भविष्य की जंग साफ़ देखी जा सकती है. मतलब ये कि धनमाके-ए-दहशत में पाकिस्तान का अंत निश्चित है..लेकिन अंतिम संस्कार कब ? इसको लेकर पीएम मोदी के करीबी और प्रकाण्ड विद्वान पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री जी की चर्चा चारों तरफ़ है।

ये हैं पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री इन्हीं के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन मुहूर्त निकाला गया. इन्होंने ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला और सूत्रों की मानें, तो इन्हीं के निकाले गये मुहूर्त में ना सिर्फ़ पीएम मोदी ने देशहित से जड़ें ऐतिहासिक फ़ैसले लिये हैं, बल्कि चुनावी मौसम में काशी से नामांकन पर्चा भी भरा है। आपको याद होगा, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री पीएम मोदी के साथ उनके प्रस्‍तावक बनकर चुनाव आयोग पहुँचे थे. पद्मश्री सम्मान से सम्मानित पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री ने रामसेतु को बचाने के लिए रामेश्वर जाकर सेतु बंधन जयवीर आग्नेय मंदिर का पता लगाया था। वहीं आराधना करके रामसेतु की सुरक्षा का संकल्प पूरा किया था। इनका सादगी भरा जीवन लोगों को अत्याधिक प्रभावित करता है. काशी के राजघाट पर अपना ठिकाना बनाना वाले पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री यम-नियम का पालन करते हुए, ना ही जूता-चप्पल पहनते हैं और ना ही खड़ाऊँ आज के युग में ही ऋषियों जैसी दिनचर्या पर चलते हैं। कपड़ों के नाम पर एक धोती पहनते हैं और गणेश्‍वर शास्‍त्री नाम के विद्यालय से बच्चों को कर्मकांड की पढ़ाई करवाते हैं. कहते हैं, मुहूर्त को लेकर जब-जब पीएम मोदी किसी धर्म संकट में फँसे हैं, तो उन्होंने संकट की घड़ी से निकलने के लिए पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री का ही सहारा लिया है.
 
चर्चा यही है कि क्या पंडित गणेश्‍वर शास्‍त्री पाकिस्तान के अंतिम संस्कार का मुहूर्त निकाल चुके हैं, अब जब पाकिस्तान के कपाल पर काल मंडरा रहा है, तो ऐसे में क्या मुहूर्त निकालकर पाकिस्तान का परमानेंट इलाज किया जाना चाहिए. हमलों के बीच भारत ने पाकिस्तान पर पानी प्रहार कर दिया है. बगलिहार और सलाल डैम खोल दिया है, जिसके चलते पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात होने वाले हैं। अब ये देखना बाक़ी है नक़्शे पर कितने समय तक पाकिस्तान दिखेगा. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...