आने वाले 5 सालों में होंगे कितने बड़े बदलाव? PM Modi से जुड़ी 5 बड़ी भविष्यवाणियाँ
आने वाले 5 सालों में कितने बड़े बदलाव? पीएम मोदी देंगे कितना बड़ा सरप्राइज़? अबकी बार क्या दुश्मनों को रौंदा जाएगा? चुनाव से पहले क्या बजेगी चुनावी घंटी?
400 सीटों से चूके पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल पर विपक्षी ताक़तों ने सवाल क्या उठाए, पार्टी के चाणक्य अमित शाह ने 2029 में फिर मोदी के आने की भविष्यवाणी कर डाली | चुनावी रिज़ल्ट आ चुका है, सरकार बन चुकी है, फिर भी भविष्यवाणियों का दौर अब तक जारी है | भारत के 5 सालों की तस्वीर क्या कहती है? आने वाले 5 साल क्या पीएम मोदी के नाम रहेंगे? NDA सरकार में क्या विपक्षी ताक़त बंद मुट्ठी बन कर रह पाएगी और क्या 2029 से पहले ही चुनावी घंटी बज जाएगी? अमेरिकी धरती से अमेरिकी भविष्यवक्ता भारतवंशी पीवीआर नरसिम्हा राव की भविष्यवाणी क्या कहती है?
4 जून के दिन भले ही 400 सीटों को लेकर पीएम मोदी का ख़्वाब टूटा, लेकिन अमेरिकी ज्योतिष पीवीआर नरसिम्हा राव की भविष्यवाणी सत्यता की कसौटी पर दौड़ी | नतीजों से पहले ही नरसिम्हा राव ने इस बात के संकेत दिये कि भले ही 2019 की तुलना में नतीजों में गिरावट दिखेगी, लेकिन सत्ता की चाबी पीएम मोदी के हाथों में होगी और अब जब इनकी सत्य सिद्ध होती भविष्यवाणी दुनिया की ज़ुबान पर है, ऐसे में एक बार फिर यूट्यूब पर नरसिम्हा राव की ताज़ा भविष्यवाणियों को खंगाला जा रहा है | एक चैनल को दिये इंटरव्यू में नरसिम्हा राव 2024 से 2029 के बीच क्या भविष्यवाणी किये, इससे पहले पीएम मोदी के शपथ से लेकर देश के भविष्य की ज्योतिष गणना पर नरसिम्हा राव ने क्या बोला, पहले आप ये समझ लीजिये |
पीएम मोदी के शपथ को लेकर देश के भविष्य की ओर संकेत देते हुए नरसिम्हा राव ने ये बताने की कोशिश की, कि पीएम मोदी का सूर्य और गुर अति बलवान है, क्योंकि शपथ का मुहूर्त पुष्य नक्षत्र, दिन रविवार शुभ है, ऊपर से सूर्य की भूमिका, दोनों ही ज्ञान और आत्मबल को बढ़ा रहा है, ऊपर से सातवें हाउस का शुक्र संबंधों के मामले में उन्हें जबरदस्त सफलता देगा। हालांकि शनि और राहू, दोनों मिलकर राह में रुकावटें खड़ी करेंगे। तो वहीं समय से पहले चुनाव का मौसम आ जाएगा और ध्रुव योग में पीएम मोदी अपने दुश्मनों के लिए काल साबित होंगे।
इसी ग्रह-चाल के आधार पर नरसिम्हा राव ने 5 बड़ी भविष्यवाणियाँ की -
भविष्यवाणी नंबर 1- पीएम मोदी के 5 सालों का तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं हो पाएगा ।
भविष्यवाणी नंबर 2- पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में विपक्षी ताक़तों पर विजय प्राप्त करेंगे।
भविष्यवाणी नंबर 3- युद्ध जैसी परिस्थितियों में पीएम मोदी की ताक़त के आगे कोई भी शक्तिशाली देश टिक नहीं सकेगा । फिर चाहे पाकिस्तान हो या फिर चालाक चीन।
भविष्यवाणी नंबर 4- NDA की गठबंधन सरकार अपने 5 सालों का कार्यकाल पूरा कर सकेगी।
भविष्यवाणी नंबर 5- पीएम मोदी के नेतृत्व में विपक्षी दल इंडिया गठबंधन टूटेगा और इसके सहयोगी दल एनडीए के सहयोगी बनेंगे।
ऐसा नहीं है कि नरसिम्हा राव की भविष्यवाणियाँ सिर्फ़ पीएम मोदी के ईर्द-गिर्द घूमती है | देश-दुनिया को लेकर उनकी भविष्यवाणियाँ आज की डेट में हर किसी को अचंभित करती है |
- इस्लामिक दुनिया को लेकर ज्योतिषी नरसिम्हा राव ने अपनी ज्योतिष गणना के आधार पर इस की भविष्यवाणी की है कि 2040 तक इस्लाम का अंत हो जाएगा, इस्लामिक देशों में फैले विद्रोह की लहर और कट्टरपंथ के चलते नास्तिक लोगों की तादाद बढ़ती चली जाएगी और अगले दो दशकों में सभी धर्मों के लिए ये मुख्य खतरा बन जाएँगे। लेकिन सनातन धर्म वैज्ञानिक मूल और नास्तिकों को संतुष्ट करने की क्षमता के कारण आगे बढ़ेगा।
- आने वाला समय सनातन का होगा। दुनिया सनातन को अपनाना शुरु कर देगी, जिसके चलते भारत की ताक़त बढ़ती चली जाएगी। भारत एक विश्व गुरु के तौर पर दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस बीच दुनिया में ख़राब अर्थव्यवस्था, अस्थिरता और नास्तिकता का दायरा बढ़ेगा..लेकिन 2030 तक सनातन में ये तमाम समस्याएँ समाहित हो जाएँगी। दुनिया सनातन के रास्ते ख़ुद को बदलेगी और सनातनी हो जाएगी। सनातन को विश्व स्तर पर स्वीकारा जाएगा।
लालू यादव हो या फिर अखिलेश यादव, NDA सरकार को कुछ दिनों का मेहमान बताते हैं | राहुल गांधी खुलकर सरकार गिरने की भविष्यवाणी करते हैं और ममता से लेकर मायावती को सरकार में अस्थिरता नज़र आती है | लेकिन इसके उलट अमेरिका से अमेरिकी भविष्यवक्ता नरसिम्हा राव की भविष्यवाणी हर किस को अचंभित करती है क्योंकि समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की भविष्यवाणी किसी से नहीं की है।
आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.
ये व्रत माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए रखती हैं. इस दिन निर्जल उपवास रखा जाता है, जो भोर से शुरू होकर सायंकाल तक चलता है. व्रत का पारण तारों के दर्शन के बाद किया जाता है, हालांकि कुछ स्थानों पर चंद्रमा के दर्शन के बाद भी व्रत खोला जाता है. चूंकि चंद्रोदय देर से होता है, इसलिए तारों के दर्शन को प्राथमिकता दी जाती है.
30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. चंद्रोदय रात 9 बजकर 18 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर बताया गया है.
अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हैं. इस बार रामपथ के साथ 41 प्रमुख मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा. परिषद की योजना के तहत प्रत्येक स्थल पर जरूरत के अनुसार झालरों की संख्या निर्धारित की गई है. पारंपरिक सजावट और आधुनिक लाइटिंग के मेल से मठ-मंदिरों को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा.
आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.
महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार यह पावन व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रहा है.
पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. यह व्रत निर्जला रखा जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है. करवा चौथ पर बायना निकालने की परंपरा का भी विशेष महत्व है. पंडित शिप्रा ने बताया कि बायना का मतलब होता है घुमाना. एक थाली में मटकी, फल, मेवा और अन्य सामग्री रखकर उसे घुमाया जाता है.
आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है.कहीं आर्थिक स्थिति में सुधार और नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं, तो कहीं सेहत और जरूरी फैसलों को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. ग्रहों की चाल आपके जीवन के किन पहलुओं को प्रभावित कर सकती है? आइए जानते हैं आज का राशिफल और वह खास बात, जो आपके पूरे दिन की दिशा बदल सकती है.
गुरुवार को यमगंड काल सुबह 6:34 बजे से 7:58 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.