जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, अब 4 नहीं 6 साल की नौकरी, अग्निपथ योजना पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Agniveer Service Extension: अग्निवीरों का कार्यकाल अब 4 के बजाय 6 साल तक होगा. CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने ऐलान किया है.

Author
04 Nov 2026
( Updated: 04 Nov 2026
03:52 PM )
अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, अब 4 नहीं 6 साल की नौकरी, अग्निपथ योजना पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
Image Source- File Photo/IANS
Advertisement

केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद दो साल की दूसरी सेवा अवधि देने का फैसला किया है. यानी अब अग्निवीर 4 साल में नहीं बल्कि 6 साल में रिटायर होंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, अग्निवीरों को उनकी चार साल की सेवा अवधि पूरी होने पर नियमित सैनिक बनने का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए उनकी इच्छा और निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ चयन प्रक्रिया को आधार बनाया जाएगा. गौरतलब है कि अग्निवीरों के पहले बैच की सेवा इसी महीने पूरी हो रही है. 

रेगुलर कर्मचारी बनने की संभावना बढ़ी

25 प्रतिशत अग्निवीर भारतीय सशस्त्र सेनाओं में नियमित सैनिक के रूप में शामिल होंगे. शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का यह दूसरा कार्यकाल मिलेगा.  इस फैसले से चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन अग्निवीरों को भी सशस्त्र सेनाओं में अपनी सेवाएं जारी रखने का अवसर मिलेगा, जिन्हें नियमित सैनिक के रूप में शामिल नहीं किया जा रहा है. दो वर्ष बाद इन अग्निवीरों को सेना में नियमित किए जाने का भी प्रावधान होगा. 

CDS सुब्रमणि ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत तक को नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाना है. वहीं, शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए दो साल की दूसरी सेवा अवधि का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके तहत वे अपनी सेवाएं दो साल और जारी रख सकेंगे. 

अग्निवीरों के प्रदर्शन का होगा मूल्यांकन 

Advertisement

दूसरी सेवा अवधि पूरी होने के बाद इन अग्निवीरों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान उनकी कार्यक्षमता, सेवा के दौरान हासिल उपलब्धियों और संगठन की जरूरतों का आकलन किया जाएगा. सकारात्मक प्रदर्शन और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले अग्निवीरों को आगे नियमित सेवा में शामिल करने पर विचार किया जा सकेगा. 

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने साफ किया कि इस प्रक्रिया में अग्निवीरों की इच्छा के साथ-साथ सेना की परिचालन संबंधी जरूरतों और संगठनात्मक आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाएगा. चयन के लिए वस्तुनिष्ठ मानदंड अपनाए जाएंगे. जनरल राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निवीरों की सेवा के दौरान उनके प्रदर्शन का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाता है. 

दूसरी सेवा अवधि का उद्देश्य अग्निवीरों को अपनी क्षमता और अनुभव को और बेहतर बनाने का अवसर देना है. इसके साथ ही सशस्त्र सेनाओं को प्रशिक्षित और अनुभवी मानव संसाधन उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी. दूसरी सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को पहले की तुलना में अधिक वेतन और बढ़ी हुई सेवा निधि का लाभ भी मिलेगा. इससे उन्हें अतिरिक्त दो साल की सेवा के लिए बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- KGMU के 'धर्मांतरण रैकेट' पर आई STF की रिपोर्ट, 12 महिला डॉक्टर-स्टाफ बने शिकार, प्रोफेसर्स से कर्मचारियों तक पर एक्शन के निर्देश

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि अग्निवीरों की दूसरी सेवा अवधि से सशस्त्र सेनाओं को उनके अनुभव का अधिक समय तक लाभ मिल सकेगा. चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव हासिल करते हैं. अतिरिक्त दो साल की सेवा से इस अनुभव को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा. सरकार का यह फैसला अग्निवीरों को सशस्त्र सेनाओं में लंबी अवधि तक सेवा करने का एक अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें