भारत आ रहे जहाज पर समुद्री लुटेरों का हमला, इंडियन नेवी के वॉरशिप ने एक झटके में नाकाम की कोशिश, ऐसे बची जान
हमला अदन की खाड़ी से गुजर रहे जहाज़ MV गोल्डन आर्सेनल पर हुआ था. इस जहाज में एक भारतीय क्रू मेंबर भी मौजूद था. जहाज भारत की ओर ही सामान लेकर आ रहा था.
Follow Us:
Piracy Attempt in Gulf of Aden: भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया. यह घटना एक जुलाई की देर रात हुई जब समुद्री डकैतों ने जहाज पर हमला कर दिया था. इसके बाद इंडियन नेवी ने मोर्चा संभाला, नेवी के युद्धपोत INS त्रिकंद ने जहाज को लुटेरों से बचाया.
बताया जा रहा है हमला अदन की खाड़ी से गुजर रहे जहाज़ MV गोल्डन आर्सेनल पर हुआ था. इस जहाज में एक भारतीय क्रू मेंबर भी मौजूद था. जहाज भारत की ओर ही सामान लेकर आ रहा था.
इंडियन नेवी ने कैसे नाकाम किया हमला?
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो (मार्कोस) उस जहाज़ (MV गोल्डन आर्सेनल) पर चढ़े, जिस पर हमला हुआ था. जहाज़ के क्रू ने खुद को एक सुरक्षित कमरे में बंद कर लिया और कम्युनिकेशन चैनल के ज़रिए डकैती की कोशिश की के बारे में बताया. जब भारतीय नौसेना का युद्धपोत उस जहाज़ की तरफ़ बढ़ा, तो समुद्री लुटेरे भाग गए. सूत्रों के मुताबिक, मार्कोस ने जहाज़ की तलाशी ली और उसे सुरक्षित किया.
Indian Navy warship INS Trikand thwarted a piracy attempt in the Gulf of Aden last night. The Indian Navy Marine Commandos (MARCOS) boarded the affected vessel MV Golden Arsenal, which had one Indian crew member on board. The vessel was carrying critical cargo for India. The crew… pic.twitter.com/9kDv7SuGmr
— ANI (@ANI) July 2, 2026
अदन की खाड़ी में एक्टिव इंडियन नेवी
जिस अदन की खाड़ी में समुद्री लूट को नौसेना ने नाकाम किया. वहां नेवी एक मिशन के तहत तैनात है. इससे पहले अदन की खाड़ी में ही नौसेना ने जहाज को MV माशाअल्लाह-1 के पास समुद्री लुटेरों से बचाया था.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें
ये बात दो महीने पहले 26 मई 2026 की है. जब भी भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में इस मालवाहक जहाज को बचाया था. नौसेना को यहां समुद्री डाकुओं की गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद नेवी एक्टिव हुई और मालवाहक जहाज को समुद्री डाकुओं के संभावित हमले को टाल दिया गया था. साल 2008 से ही भारतीय नौसेना अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाती आई है.