Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली फिर शर्मसार… कालकाजी मंदिर गई नाबालिग के साथ हैवानियत, आरोपियों ने खुद को बताया था पुलिसकर्मी, एक अरेस्ट

दिल्ली में फिर हैवानियत भरी घटना सामने आई है. यहां दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई नाबालिग के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की. पुलिस ने एनकाउंटर में आसिफ नाम के आरोपी को अरेस्ट किया है.

Image Source- Representative Image/Delhi Police
Loading Ad...

Delhi Minor Girl Molestation Case: दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया, वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया, इनमें से एक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से आरोपी आसिफ को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है लड़की अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी. दर्शन-पूजन के बाद वह अपने दोस्त के साथ आस-पास ही टहल रही थी.

POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज 

Loading Ad...

तभी पार्क में बैठे तीनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोका. इसके बाद लड़की के दोस्त को पकड़ लिया और फिर नाबालिग के साथ हैवानियत को अंजाम दिया. दरिंदों ने दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद लड़की और उसके दोस्त को धमकी दी और वहां से फरार हो गए. ये वारदात सोमवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है. 

Loading Ad...

उधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. वहीं, आरोपियों ने POCSO एक्ट समेत रेप से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं, पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी. 

पुलिस ने किया एनकाउंटर

पुलिस ने आरोपी आसिफ को गोलीबारी के बाद अरेस्ट कर लिया. बताया जा रहा है गिरफ्त में आने के बाद आसिफ ने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर पकड़ लिया. आसिफ तक पहुंचने में CCTV बड़ा जरिया बने. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पार्क के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. कुछ ही घंटों में पुलिस को एक संदिग्ध की लोकेशन मिली. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...