Advertisement

Loading Ad...

सोने-चांदी ने मचाया हाहाकार! एक हफ्ते में सोना 8,000 रुपये महंगा, चांदी की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

Gold & Silver Price Today: आसमान छूती कीमतों के साथ सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है. एक हफ्ते में सोना ₹8,000 तक हुआ महंगा हुआ है.

Image Source: IANS File
Loading Ad...

सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है. सोने का दाम 8,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में 12,900 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,58,210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले हफ्ते इसी दिन 1,51,078 रुपए प्रति 10 ग्राम था. यह दिखाता है कि सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते के दौरान 8,132 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है.

कैरेट के हिसाब से कितना महंगा हुआ सोना?

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,44,920 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,38,387 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,309 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,18,658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

Loading Ad...

एक हफ्ते में 12,900 रुपये की तेजी

Loading Ad...

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है. चांदी की कीमत एक हफ्ते में 12,900 रुपए बढ़कर 2,68,500 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि बीते हफ्ते 2,55,600 रुपए प्रति किलो थी.

सोने का उच्चतम भाव 1,61,349 रुपये रहा

Loading Ad...

इस हफ्ते के दौरान हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 14 मई को सुबह के सत्र में 1,61,349 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ. वहीं, न्यूनतम भाव 11 मई को 1,49,677 रुपए प्रति 10 ग्राम शाम के सत्र में देखा गया.

चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम भाव 2,87,350 रुपये प्रति किलो

चांदी ने 14 मई को सुबह के सत्र में 2,87,350 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ. वहीं, न्यूनतम भाव 11 मई को 2,55,300 रुपए प्रति किलो सुबह के सत्र में देखा गया. 

Loading Ad...

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी

यह भी पढ़ें

आईबीजेए द्वारा सुबह और शाम के सत्र में दो बार कीमतें जारी की जाती हैं. इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी की वजह मोदी सरकार की ओर से कीमती धातुओं पर आयात शुल्क को (सेस सहित) बढ़कर 15 प्रतिशत करना था, जो कि पहले 6 प्रतिशत था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...