Advertisement

Loading Ad...

गहने खरीदने का सुनहरा मौका! 11,700 रुपये तक सस्ते हुए सोना-चांदी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: आज 15 मई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में 11,700 रुपये तक गिरावट दर्ज की गई है.

Image Source: IANS/File
Loading Ad...

सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,91,102 रुपए के मुकाबले 11,102 रुपए या 3.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,80,000 रुपए पर था.

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

इंड्रा-डे में इसने 2,79,458 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 11,644 रुपए कम है. वहीं, इंड्रा-डे हाई 2,83,938 रुपए का था. सुबह 10:06 पर चांदी 2.94 प्रतिशत या 8,563 रुपए की कमजोरी के साथ 2,82,539 रुपए पर थी.

Loading Ad...

कितना सस्ता हुआ सोना?

Loading Ad...

चांदी के साथ सोने में भी कमजोरी देखने को मिली. सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,61,978 रुपए के मुकाबले 1,188 रुपए या 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,60,790 रुपए पर खुला. इंड्रा-डे में इसने 1,60,355 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 1,623 रुपए कम है. वहीं, इंड्रा-डे हाई 1,60,992 रुपए का था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हाल

Loading Ad...

भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है. सोना 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,615 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर था.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जानकारों ने कहा कि सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस और 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच बना हुआ है. इसके लिए सपोर्ट 4,560 डॉलर प्रति औंस - 4,520 डॉलर प्रति औंस के बीच में है. रुकावट का स्तर 4,700 डॉलर प्रति औंस से 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच है.

Loading Ad...

डॉलर में मजबूती से सोना-चांदी सस्ते हुए

यह भी पढ़ें

सोने और चांदी में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है. डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 98.955 पर पहुंच गया है, जो बीते पांच हफ्तों का उच्चतम स्तर है. डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...