Advertisement
असम के रण में ‘कांटे की टक्कर’- 722 उम्मीदवारों के भाग्य EVM में कैद, क्या तीसरी बार खिलेगा कमल?
Assam Election Result: असम में 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब EVM में बंद है. अब सवाल यह है कि क्या भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाकर फिर से इतिहास रचेगी, या फिर सत्ता-विरोधी लहर का शिकार बन जाएगी?
Advertisement
आज के दिन असम का भविष्य तय होना है. विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए सारी तैयारी हो चुकी है. मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
इस बार का असम चुनाव कई मायने में अहम है, क्योंकि एक तरफ हिमंता बिस्वा सरमा हैं जिनके लिए यह चुनाव एक बड़ी परीक्षा है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष है जिनके लिए यह कड़ी चुनौती है. अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी असम में लगातार तीसरी बार सत्ता की कुर्सी पर बैठ पाएगी, या फिर सत्ता विरोधी लहर की आंधी में विपक्ष सत्ता परिवर्तन करने में सफल होगा?
722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
Advertisement
राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला आज होना है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर मतगणना होगी. आज के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 ‘असॉल्ट ग्रुप्स’ की सहायता भी मांगी गई है. राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
Advertisement
इन दिग्गजों के बीच है कड़ा मुकाबला
इस बार के विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी कड़ा है. अगर हम दिग्गज उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई, एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल नेता अखिल गोगोई शामिल हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बदरूद्दीन अजमल के समर्थन में जनता से वोट मांगा, और इसका असर भी देखने को मिल सकता है.
Advertisement
चुनावी नतीजों को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 126 सीटों में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जिसमें प्लस-माइनस 9 सीटों की संभावना है. अन्य दलों के खाते में करीब एक सीट जाने का अनुमान है.
क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
Advertisement
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 102 से 111 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन के खाते में लगभग 23 से 32 सीटें आ सकती हैं. इसके साथ ही अन्य को भी एक से दो सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा को 126 में से 88 प्लस सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. कांग्रेस को लगभग 31 सीटें, यूडीएफ को लगभग 4, और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 19 सीटों पर नजदीकी मुकाबला बताया गया है.
किन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव?
NRC और CAA असम चुनाव का प्रमुख मुद्दा रहा जिसमें घुसपैठियों को बाहर निकालने पर सत्ता पक्ष ने जोर दिया. इसके अलावा सरकारी जमीनों और जंगलों से अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर चलाए गए अभियानों पर ध्रुवीकरण देखा गया. छह समुदायों द्वारा एसटी (ST) के दर्जे की मांग, बाढ़ प्रबंधन, महंगाई, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे अहम रहे.
Advertisement
पिछले विधानसभा चुनाव में किसको कितनी सीटें?
यह भी पढ़ें
अगर पिछले विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने 126 में से 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटें हासिल की थीं. इस तरह से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 76 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 49 सीटें मिली थीं. राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 है.