Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली पर धमाका करेगी 1200 KM रेंज वाली SUV, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

JSW Combat: कंपनी इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक दे सकती है, जिसकी वजह से यह SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों का फायदा देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW Combat को 2026 के फेस्टिव सीजन यानी दिवाली के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

JSW Combat: अगर आप आने वाले समय में एक नई और दमदार SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बाजार में जल्द ही एक नया विकल्प आने वाला है. JSW Motors भारतीय बाजार में अपनी पहली SUV उतारने की तैयारी कर रही है, जिसे JSW Combat नाम से पेश किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह SUV चीन की मशहूर Jetour T2 पर आधारित होने की उम्मीद है.  कंपनी इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक दे सकती है, जिसकी वजह से यह SUV पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों का फायदा देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW Combat को 2026 के फेस्टिव सीजन यानी दिवाली के आसपास भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, कीमत और बाकी सभी जरूरी जानकारी कंपनी लॉन्च के समय ही साफ करेगी.

 JSW Combat का लुक काफी हद तक Jetour T2 जैसा हो सकता है

डिजाइन की बात करें तो JSW Combat का लुक काफी हद तक Jetour T2 जैसा हो सकता है. हालांकि, भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए JSW Motors SUV के फ्रंट और दूसरे हिस्सों में कुछ बदलाव कर सकती है, ताकि इसे अपनी अलग पहचान दी जा सके। SUV में बॉक्सी और सीधा डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे सड़क पर काफी मजबूत और रफ-टफ लुक देगा. इसमें स्क्वेयर शेप के LED हेडलैप, बड़े बंपर और मोटी बॉडी क्लैडिंग दी जा सकती है. इसके अलावा 20-इंच के अलॉय व्हील और रूफ रेल्स भी इसके डिजाइन को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बना सकते हैं....पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसे एक दमदार ऑफ-रोड SUV वाला अंदाज दे सकता है.

Loading Ad...

अंदर से भी मिलेगी प्रीमियम फील

Loading Ad...

JSW Combat का केबिन भी काफी मॉडर्न और प्रीमियम रखा जा सकता है. इसमें बड़ा 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. SUV में पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एंबिएंट लाइटिंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. पार्किंग को आसान बनाने के लिए 540-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ग्लोबल मॉडल में मिलने वाले सभी फीचर्स भारत आने वाली SUV में मिलेंगे ही, ऐसा अभी पक्का नहीं है.

360hp की ताकत वाला प्लग-इन हाइब्रिड इंजन

Loading Ad...

JSW Combat की सबसे बड़ी खासियत इसका प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 में यह सेटअप मिलकर करीब 360hp की पावर और 610Nm का टॉर्क पैदा करता है। यानी SUV सिर्फ दिखने में ही दमदार नहीं होगी, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी मजबूत हो सकती है. इसमें 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड गियरबॉक्स दिया जाता है. भारत में इसे फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ पेश किए जाने की संभावना है, लेकिन भारत-स्पेक मॉडल के पावरट्रेन में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

'भारत सनातन की भूमि...', ब्रिक्स में शाकाहारी खाने पर भारत में बवाल, विपक्ष ने काटा हल्ला, विदेशी मेहमानों ने दिया जवाब!

1,200 KM तक की रेंज बन सकती है सबसे बड़ी खूबी

Loading Ad...

JSW Combat को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी संभावित रेंज की हो रही है. Jetour T2 के प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल में 18.4kWh बैटरी के साथ करीब 90 किलोमीटर की NEDC इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है.इसका फायदा यह होगा कि रोजाना ऑफिस, बाजार या शहर के छोटे सफर इलेक्ट्रिक मोड में किए जा सकते हैं. वहीं पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इसकी कुल ड्राइविंग रेंज करीब 1,200 किलोमीटर तक बताई जा रही है. अगर भारत में भी यह आंकड़ा लगभग इतना ही रहा, तो लंबी दूरी का सफर करने वाले ग्राहकों के लिए यह SUV काफी दिलचस्प विकल्प बन सकती है.. हालांकि, 1,200 किलोमीटर की रेंज ग्लोबल-स्पेक मॉडल से जुड़ा आंकड़ा है और भारत में वास्तविक रेंज ड्राइविंग कंडीशन और भारत-स्पेक सेटअप के हिसाब से अलग हो सकती है..

लॉन्च के बाद बदल सकता है SUV बाजार का समीकरण

 JSW Combat एक ऐसी SUV हो सकती है, जिसमें दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, हाइब्रिड तकनीक और लंबी ड्राइविंग रेंज का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अगर कंपनी इसे सही कीमत और अच्छे फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारती है, तो यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो बड़ी SUV के साथ-साथ बेहतर माइलेज और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा भी चाहते हैं. फिलहाल इसकी लॉन्च डेट, कीमत और भारत-स्पेक फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...