×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान पर ट्रंप के बदले सुर- न टैरिफ, न यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों से भी राहत का ऐलान, बोले- अब साथ मिलकर काम करेंगे

US vs Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह संकेत दिया कि दोनों राष्ट्रों के बीच टैरिफ और प्रतिबंधों में ढील देने के संबंध में चर्चा जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि कुल 15 बिंदुओं में से कई मसलों पर आपसी सहमति बन चुकी है.

Author
08 Apr 2026
( Updated: 08 Apr 2026
08:19 PM )
ईरान पर ट्रंप के बदले सुर- न टैरिफ, न यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों से भी राहत का ऐलान, बोले- अब साथ मिलकर काम करेंगे
Social_Media
Advertisement

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 40 द‍िन बाद हालात अब एक नए मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं. दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ म‍िलकर काम करने की बात कही है.

परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण और निगरानी पर सहमति

दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण, सख्त निगरानी और प्रतिबंधों में संभावित राहत जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जो वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है.

ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए ‘बड़ा दिन’ बताया

Advertisement

दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा में बड़ा संकेत दिया है. ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए 'बड़ा दिन' बताते हुए कहा कि ईरान अब संघर्ष से थक चुका है और पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ना चाहता है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा, ''संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही सफल 'सत्ता परिवर्तन' के दौर से गुजरा है. अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (बी-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु 'डस्ट' को खोदकर बाहर निकालेगा. यह अभी भी और पहले से ही बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी के तहत है.

प्रतिबंधों में राहत देंगे ट्रंक

ट्रंप ने कहा, ''हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद’’.

होर्मुज का रास्ता खोलने की शर्त पर समझौता

Advertisement

बता दें कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित बड़े सैन्य हमले से पीछे हटते हुए दो हफ्ते का अस्थायी युद्धविराम घोषित किया. यह फैसला उस शर्त पर लिया गया कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह सुरक्षित और तुरंत खोलेगा. इस घोषणा से पूरी दुनिया को बड़ी राहत मिली है.

पर्दे के पीछे की कूटनिति सफल

बताया जा रहा है कि यह निर्णय ट्रंप द्वारा तय किए गए रात 8 बजे (ईएसटी) के डेडलाइन से महज 90 मिनट पहले लिया गया. इसके पर्दे के पीछे की कूटनीति की अहम भूमिका रही. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के बाद दोनों तरफ से सीजफायर की स्थिति बनी है.

ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी सैन्य लक्ष्य पूरे हुए

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जो बातचीत के लिए एक मजबूत आधार है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें