मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ नगर में कैबिनेट बैठक की और उसके बाद गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन सीएम योगी की कुंभ में बैठक पर अखिलेश यादव भड़क उठे हैं. अखिलेश यादव का कहना है कि कैबिनेट मीटिंग राजनैतिक है. तो ऐसे में योगी आदित्यनाथ को कुंभ में जाकर राजनीति नहीं करनी चाहिए. अब अखिलेश यादव को जवाब दिया है योगी के मंत्रियों ने
-
23 Jan, 202511:49 AMमहाकुंभ में योगी कैबिनेट पर भड़के अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य से लेकर बृजेश पाठक, दानिश आज़ाद अंसारी ने दिया जवाब
-
21 Jan, 202501:04 PMशपथ लेते ही ट्रंप ने लगा दी इमरजेंसी, थर्ड जेंडर ख़त्म, टैरिफ़ पर भी बड़ा ऐलान
अमेरिका में नए युग की शुरुआत हो गई है डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है.. लेकिन शपथ लेते ही ट्रंप ने कई ऐसे फ़ैसले लिए जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया. दरअसल ट्रंप ने सबसे पहले अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की है इसके साथ ही ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति बनते ही केस भी दर्ज हो गया है
-
20 Jan, 202504:01 PMमुलायम सरकार ने वापस लिए थे 1978 संभल दंगों के केस, आदेशी की कॉपी वायरल, अब पीड़ितों ने लगाई ये गुहार
संभल में 1978 में हुए दंगों के 8 केस वापस लेने का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर केस वापस लेने की एक कॉपी वायरल हो रही है जिसमें लिखा गया है कि 8 केस वापस ले लिए जाएँ. इस उस वक्त वापस लिए गए जब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी
-
19 Jan, 202501:50 AMKadak Baat: कांग्रेस ने हिंदुओं के ख़िलाफ़ रची साज़िश? मुख्यमंत्री ने एक झटके में राहुल गांधी को बेनक़ाब कर दिया
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मोर्चा संभाल लिया है. और चुनावी मंच पर हुंकार भरते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं सीएम धामी का आरोप है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है अपने राज में कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए बड़े फ़ैसले लिए. जुमे के दिन राज्य में छुट्टी की.
-
17 Jan, 202511:52 AM‘दुश्मनी से शुरुआत क्यों करनी…?’ केंद्र के साथ संबंधों पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक चैनल साथ बातचीत में केंद्र सरकार को लेकर अपने नजरिए के बारे में खुलासा किया. दरअसल उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या वो पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नाराज़ करने से बचने के लिए सतर्क हैं जिसपर अब्दुल्ला ने जवाब दिया किसी को दुश्मनी से शुरुआत क्यों करनी चाहिए ?, उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है
-
Advertisement
-
16 Jan, 202506:44 PM‘दाऊद से जुड़े लोग आपके हेलिकॉप्टर में यात्रा करते थे…’ शरद के शाह पर बयान के बाद बीजेपी का पलटवार
गृहमंत्री अमित शाह पर की गई शरद पवार की बयानबाज़ी पर सियासत तेज हो गई है। अब बीजेपी ने इसके लिए शरद पवार की आलोचना की है।और कहा कि शरद पवार से गृहमंत्री के बारे में गलत सूचना फैलाना बंद करने को भी कहा। शरद पवार पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि आपके (शरद पवार) कार्यकाल के दौरान ऐसी चर्चाएं थीं कि दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोग आपके हेलीकॉप्टर में यात्रा करते थे।
-
14 Jan, 202503:31 PMवक्फ विकास निगम के निदेशक का खुलासा, यूपी में क़रीब 70-80 फ़ीसदी वक़्फ़ संपत्तियों पर लोगों का क़ब्ज़ा, होगी कार्रवाई
यूपी में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ा खुलासा हुआ है. वक्फ विकास निगम के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश में 1 लाख 35 हजार वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से 70 से 80 फीसदी पर कब्जा है. मगर अब इन संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
12 Jan, 202501:38 AMKadak Baat : अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री से मांगा मंदिर के लिए फंड, उनके बयान पर हैरान हो गए लोग
AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार वो अपने एक ऐसे बयान की वजह से चर्चा में है.. जिसने सबका ध्यान अपनी अपनी और खींच लिया है. दरअसल ओवैसी ने पहली बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने लाल मंदिर के दरवाजे का मुद्दा उठाया. और उसके लिए फंड की माँग कर डाली।
-
11 Jan, 202504:46 PMदिल्ली चुनाव में नूपुर शर्मा के लड़ने की चर्चा, कैंडिडेट को लेकर शाह-नड्डा ने की बड़ी बैठक
दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। कहा जा रहा है कि बीजेपी जल्द अपने 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। जिसमें कहा जा रहा था कि नूपुर शर्मा को भी बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है लेकिन कहा जा रहा है कि नुपूर शर्मा के नाम पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। नूपुर शर्मा का नाम पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर सीट से सामने आया था लेकिन बैठक में उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं की गई
-
10 Jan, 202504:31 PMदिल्ली दंगों को लेकर उमर ख़ालिद ने कैसे रची साज़िश ? दिल्ली पुलिस का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका का विरोध किया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उमर खालिद दंगों के दौरान जानबूझकर दिल्ली से बाहर रहने की योजना बनाई थी, क्योंकि वो फंसना नहीं चाहता था. उमर ख़ालिद के ख़िलाफ़ पुलिस ने तमाम सबूत कोर्ट में पेश किए।
-
09 Jan, 202502:44 PMवक्फ बोर्ड पर पहली बार बोले सीएम योगी, कहा- वक़्फ़ के नाम पर जमीन कब्जाने वालों से एक एक इंच वापस लेंगे
पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ वक़्फ़ बोर्ड के ख़िलाफ़ खुलकर बोले हैं.. और कहा कि वक़्फ़ बोर्ड के ज़रिए जितने भी लोग अवैध क़ब्ज़ा कर रहे हैं सबको सबक़ सिखाया जाएगा। सीएम योगी ने कहा हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करा रही है, जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाई है, उनसे जमीन वापस ली जाएगी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बनाए जाएंगे।कुंभ की परंपरा वक्फ से कहीं अधिक पुरानी है। सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची और समुद्र से भी गहरी है। इसकी तुलना किसी मत या मजहब से नहीं की जा सकती है।
-
09 Jan, 202503:11 AMअब्दुल्ला का वीडिया जारी कर बीजेपी नेता ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज, बोले- अब तो INDI गठबंधन कहेगा हमारा सीएम हैक कर लिया
हालही में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रेलवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की. उमर अब्दुल्ला के इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर बीजेपी नेता ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तंज कसा और कहा कि उसके गठबंधन के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के कामों के न केवल मुरीद हैं बल्कि सार्वजनिक मंच से वो खुली तारीफ़ कर रहे हैं अब तो इंडी गठबंधन के लोग कहेंगे कि हमारा सीएम हैक कर लिया।
-
08 Jan, 202509:42 AMKadak Baat : सीएम योगी की बैठक के पोस्टर पर उठे सवाल, क्या मोदी-योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा ?
सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ की बैठक का एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सिर्फ़ योगी आदित्यनाथ और कमल की फ़ोटो है.. बाक़ी ना प्रधानमंत्री मोदी की फ़ोटो है ना गृहमंत्री की.. और ना ही यूपी बीजेपी के किसी नेता की.. जिसपर लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. कहा जा रहा है कि योगी और मोदी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है