×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अगर आपके ऊपर है कोई मुकदमा, तो पासपोर्ट रिन्यूअल में हो सकती है परेशानी, जानिए सख्त नियम

अगर आपके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चल रही है, तो पासपोर्ट रिन्यूअल एक आसान प्रक्रिया है. लेकिन अगर कोई केस दर्ज है, तो कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य है. ऐसे में बिना तैयारी आवेदन न करें. सभी दस्तावेज़ सही तरीके से जमा करें और पुलिस वेरिफिकेशन में सहयोग करें.

अगर आपके ऊपर है कोई मुकदमा, तो पासपोर्ट रिन्यूअल में हो सकती है परेशानी, जानिए सख्त नियम
google
Advertisement

Passport Renwal: हाल ही में दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल द्वारा पासपोर्ट को रिन्यू कराने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन सीबीआई और ईडी ने इस पर आपत्ति जताई. वजह ये थी कि उनके खिलाफ कानूनी जांच चल रही थी और भारत में पासपोर्ट रिन्यूअल से जुड़े कुछ सख्त नियम होते हैं, खासकर तब जब किसी व्यक्ति के ऊपर कोई केस दर्ज हो.

भारत सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक तय प्रक्रिया और नियम बनाए हैं, जिसमें पुलिस वेरिफिकेशन भी शामिल होता है. अगर आपके खिलाफ कोई FIR दर्ज है, केस लंबित है, या आप कोर्ट की प्रक्रिया में शामिल हैं, तो आपके पासपोर्ट आवेदन पर आपत्ति जताई जा सकती है.

अगर आपके नाम कोई केस है, तो क्या करना होगा?

अगर आपके ऊपर कोई केस चल रहा है, तो आप सीधे पासपोर्ट रिन्यू नहीं करवा सकते. ऐसे मामलों में आपको सबसे पहले कोर्ट से NOC (No Objection Certificate) लेना होगा. यह NOC साबित करता है कि आपको विदेश यात्रा की इजाज़त है और इससे पासपोर्ट रिन्यू कराने की राह आसान होती है.

Advertisement

1.अगर आपको भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट को लेकर किसी प्रकार का केस चल रहा है.

2. बिना NOC के आवेदन करने पर पासपोर्ट अथॉरिटी आपकी फाइल रोक सकती है या रिजेक्ट कर सकती है.

पासपोर्ट की वैधता और रिन्यूअल की जानकारी

भारत में पासपोर्ट की वैधता सामान्य तौर पर 10 साल होती है. उसके बाद इसे रिन्यू करवाना जरूरी होता है. आप अपने पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने से पहले ही रिन्यूअल प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, ताकि किसी ट्रैवल प्लान पर असर न पड़े.

Advertisement

रिन्यूअल के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होती है:

1.सबसे पहले पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट पर जाएं.

2. वहां ‘Existing User Login’ या ‘New User Registration’ के ऑप्शन से आगे बढ़ें.

3. एप्लिकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

4. नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में अपॉइंटमेंट लें.

Advertisement

5. निर्धारित दिन पर वहां जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दस्तावेज़ सत्यापन कराएं.

6. इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.

7. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आमतौर पर 30 से 60 दिनों के भीतर पासपोर्ट आपके पते पर भेज दिया जाता है.

Advertisement

जरूरी दस्तावेज़ कौन-कौन से लगते हैं?

पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए आपको ये दस्तावेज़ देने होते हैं:

पुराना पासपोर्ट

आधार कार्ड

Advertisement

वोटर आईडी / राशन कार्ड / बिजली बिल (पता प्रमाण के लिए)

PAN कार्ड (पहचान के प्रमाण के लिए)

पासपोर्ट साइज फोटो (अगर ऑनलाइन अपलोड की जरूरत हो)

Advertisement

कोर्ट से NOC (अगर केस लंबित हो)

क्या ध्यान रखें?

अगर आपके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चल रही है, तो पासपोर्ट रिन्यूअल एक आसान प्रक्रिया है. लेकिन अगर कोई केस दर्ज है, तो कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य है. ऐसे में बिना तैयारी आवेदन न करें. सभी दस्तावेज़ सही तरीके से जमा करें और पुलिस वेरिफिकेशन में सहयोग करें.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें