×
जिस पर देशकरता है भरोसा

15 अगस्त से पहले ऐसे करें फास्टैग एनुअल पास की खरीदारी, जानिए आसान तरीका

15 अगस्त से पहले इसे ऑनलाइन प्री-बुक करें और आसानी से भुगतान करके पूरे साल फास्टैग पास का फायदा उठाएं. इससे आपका सफर बिना किसी टोल की रोक-टोक के आरामदायक और तेज होगा.

15 अगस्त से पहले ऐसे करें फास्टैग एनुअल पास की खरीदारी, जानिए आसान तरीका
Image Credit: Fastag
Advertisement

Fastag Annual Pass: देश की केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में जानकारी दी कि अब जल्द ही पूरे देश में एनुअल फास्टैग पास लागू किया जाएगा. इसका मतलब है कि अब साल में एक बार पास बनवाना होगा और उसके बाद पूरे साल टोल प्लाजा पर बिना रुके आसानी से गुजर सकते हैं. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगी जो हाईवे पर अक्सर सफर करते हैं.

15 अगस्त से शुरू होगी एनुअल फास्टैग पास की सुविधा

सरकार ने घोषणा की है कि यह सुविधा 15 अगस्त से लागू हो जाएगी. हालांकि यह सभी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। जो लोग कम यात्रा करते हैं, उन्हें हर बार टोल पर भुगतान करना होगा। लेकिन जो लोग लगातार हाईवे से सफर करते हैं, उनके लिए यह पास काफी सुविधाजनक साबित होगा।अगर आप भी अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो एनुअल फास्टैग पास जरूर बनवाएं. इससे आपकी यात्रा आसान हो जाएगी और टोल पर बार-बार रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कैसे करें एनुअल फास्टैग पास के लिए आवेदन?

Advertisement

एनुअल फास्टैग पास बनवाना बेहद आसान है. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आप इसे राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.आप 15 अगस्त से पहले यहां जाकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं. 15 अगस्त के बाद आप उसी लिंक पर जाकर UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर इसे सक्रिय कर सकते हैं.इस प्रक्रिया में आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और एक्टिव फास्टैग अकाउंट की जानकारी देनी होगी. एक बार पास एक्टिव हो जाने के बाद आप पूरे साल बिना टोल पर रुकावट के आसानी से सफर कर सकेंगे.

एनुअल फास्टैग पास से क्या फायदे होंगे?

जब आपका एनुअल फास्टैग पास एक्टिव हो जाएगा, तो आपको हर टोल प्लाजा पर अलग से भुगतान नहीं करना पड़ेगा. यह पास सीधे आपके फास्टैग अकाउंट से जुड़ा होगा और तय समय तक वैध रहेगा. एक साल की अवधि खत्म होने पर आपको इसे रिन्यू कराना होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको टोल पर रुककर नकद भुगतान या कार्ड से पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी. आपकी यात्रा तेज और आरामदायक बन जाएगी.

यह सुविधा केवल NHAI के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू होगीयह जरूरी है कि आप जान लें कि यह एनुअल फास्टैग पास सुविधा केवल NHAI के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगी. मतलब अगर आप जैसे यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा जा रहे हैं, तो वहां इस पास का उपयोग नहीं होगा। इसलिए अपनी यात्रा के रूट के अनुसार यह पता कर लें कि आपका एनुअल फास्टैग पास कहां-कहां मान्य है.

Advertisement

अगर आप नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं, तो एनुअल फास्टैग पास आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. यह न केवल आपकी यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि समय और ऊर्जा की बचत भी करेगा.15 अगस्त से पहले इसे ऑनलाइन प्री-बुक करें और आसानी से भुगतान करके पूरे साल फास्टैग पास का फायदा उठाएं। इससे आपका सफर बिना किसी टोल की रोक-टोक के आरामदायक और तेज होगा.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें