×
जिस पर देशकरता है भरोसा

तत्काल टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती: पहले 10 मिनट सिर्फ इन यात्रियों को टिकट बुक करने का मिलेगा मौका

रेलवे की यह नई व्यवस्था न सिर्फ बुकिंग को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि यात्रियों की पहचान और सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहद अहम है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपको तत्काल टिकट कन्फर्म मिले और आपकी बुकिंग प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो, तो अपने IRCTC अकाउंट को तुरंत आधार कार्ड से लिंक कर लीजिए.

तत्काल टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती: पहले 10 मिनट सिर्फ इन यात्रियों को टिकट बुक करने का मिलेगा मौका
Pexels
Advertisement

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा और अहम बदलाव किया है, जिससे करोड़ों यात्रियों को अपनी IRCTC प्रोफाइल अपडेट करनी होगी. खासतौर पर उन यात्रियों के लिए यह नियम बेहद जरूरी हो गया है, जो रोजाना ऑनलाइन (मोबाइल या लैपटॉप से) ट्रेन टिकट बुक करते हैं और कन्फर्म सीट पाना चाहते हैं. अब रेलवे की नई व्यवस्था के तहत यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपके लिए तत्काल टिकट बुक करना मुश्किल हो सकता है.

क्या है नया नियम?

रेलवे ने साफ कर दिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी जिनका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा होगा. यानी इन शुरुआती 10 मिनट में कोई एजेंट या आधार से लिंक न किया गया अकाउंट टिकट बुक नहीं कर पाएगा.इस नियम का मुख्य उद्देश्य है कि फर्जी या संदिग्ध बुकिंग को रोका जाए और असली यात्रियों को प्राथमिकता दी जाए. रेलवे के मुताबिक, आधार लिंकिंग से सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और टिकटों की दलाली पर लगाम लगेगी.

कितने लोग अभी तक प्रभावित हो सकते हैं?

जानकारी के मुताबिक, IRCTC के करीब 13 करोड़ यूजर्स में से सिर्फ 1.2 करोड़ यूजर्स का अकाउंट ही आधार से लिंक है. यानी लगभग 90% यूजर्स को अभी भी यह ज़रूरी अपडेट करना बाकी है. रेलवे ने यह भी कहा है कि अगर यूजर्स ने जल्द ही अपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया, तो उनके अकाउंट डिएक्टिवेट भी किए जा सकते हैं. 

Advertisement

क्यों जरूरी है आधार लिंक करना?

फर्जी बुकिंग पर रोक:

हर दिन औसतन 2.25 लाख लोग तत्काल टिकट बुक करते हैं. इनमें से बड़ी संख्या ऐसे अकाउंट्स की होती है जो बिना आधार वेरिफिकेशन के बने हैं और जिनसे संदेहास्पद बुकिंग होती है.

20 लाख अकाउंट्स जांच के घेरे में:

रेलवे ने ऐसे लगभग 20 लाख अकाउंट्स को चिन्हित किया है जिनमें नियमों का उल्लंघन या फर्जी बुकिंग पाई गई है.

Advertisement

टिकट दलालों पर लगाम:

कई बार एजेंट्स या सॉफ्टवेयर की मदद से पहले ही टिकट ब्लॉक कर लिए जाते हैं। इस वजह से आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता. नया नियम इसी को रोकने की दिशा में एक मजबूत कदम है.

आने वाले समय में क्या हो सकता है?

रेलवे सूत्रों के अनुसार, जल्द ही काउंटर से बुक होने वाले तत्काल टिकटों पर भी आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जा सकता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में केवल e-Aadhaar वेरिफाइड यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिलेगा. यह कदम यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है.

Advertisement

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?

अगर आपने अभी तक अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

1.www.irctc.co.in पर जाएं

Advertisement

2. अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें

3. मेन्यू में जाएं और ‘My Account’ पर क्लिक करें

4. अब ‘Link Your Aadhaar’ का विकल्प चुनें

5. अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करें

Advertisement

6. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें

7. ‘Update’ पर क्लिक करें — आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा

तुरंत करें आधार लिंक, वरना बुकिंग में आएगी परेशानी

यह भी पढ़ें

रेलवे की यह नई व्यवस्था न सिर्फ बुकिंग को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि यात्रियों की पहचान और सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहद अहम है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपको तत्काल टिकट कन्फर्म मिले और आपकी बुकिंग प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो, तो अपने IRCTC अकाउंट को तुरंत आधार कार्ड से लिंक कर लीजिए.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें