PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो सकता हैं अकाउंट, जानिए क्या है पूरा मामला
Punjab National Bank: बैंक ने साफ़ कहा है कि अगर 16 अप्रैल 2026 तक कुछ जरुरी काम पूरे नहीं किए गए, तो कई खातों पर रोक लग सकती है. इसका सीधा मतलब है, आप अपने ही पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. न ATM से निकाल पाएंगे , न ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे.
Follow Us:
Punjab National Bank: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में है, तो यह खबर आपके लिए सच में ध्यान देने वाली है. अक्सर हम बैंक के मैसेज या नोटिफिकेशन को पढ़कर छोड़ देते हैं, सोचते हैं बाद में देख लेंगे, लेकिन इस बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है. बैंक ने साफ़ कहा है कि अगर 16 अप्रैल 2026 तक कुछ जरुरी काम पूरे नहीं किए गए, तो कई खातों पर रोक लग सकती है. इसका सीधा मतलब है, आप अपने ही पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. न ATM से निकाल पाएंगे, न ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे.
आखिर बैंक ऐसा क्यों कर रहा है?
बैंक का ये कदम अचानक या बेवजह नहीं है. यह सब Reserve Bank of India (RBI) के नियमों के तहत किया जा रहा है. आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और ऐसे में बैंक को यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि हर खाते की जानकारी पूरी और सही हो.
अगर किसी खाते में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है या KYC (आपकी पहचान और पते की जानकारी) अधूरी है, तो बैंक ऐसे खातों को “रिस्क” मानता है. इसलिए उन्हें अस्थायी रूप से बंद या फ्रीज किया जा सकता है, ताकि कोई गलत इस्तेमाल न हो.
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है?
हर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आप अपना खाता नियमित इस्तेमाल करते हैं और आपकी KYC पूरी है, तो आप बिल्कुल सुरक्षित हैं.लेकिन अगर:
आपका खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ
उसमें बैलेंस बहुत कम या जीरो है
आपने अपना आधार, पैन या एड्रेस अपडेट नहीं किया
तो आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. ऐसे खाते बैंक की नजर में “इनएक्टिव” या “संदिग्ध” हो सकते हैं.
अब आपको क्या करना चाहिए?
अच्छी बात ये है कि इस समस्या का हल बहुत आसान है, बस थोड़ा सा समय निकालना होगा.
अपने नजदीकी PNB ब्रांच में जाएं
आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ साथ लेकर जाएं
अपनी KYC अपडेट करवाएं
यह भी पढ़ें
अगर जानकारी पहले से सही है, तो एक छोटा सा डिक्लेरेशन भी दे सकते हैं और हां, अगर आपका खाता लंबे समय से बंद पड़ा है, तो उसमें एक छोटा सा ट्रांजैक्शन जरूर करे, जैसे थोड़ा पैसा जमा या निकाल लें. इससे खाता एक्टिव बना रहेगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें