×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Youtube से सीखा तरीका, एक्सपायर्ड सामान की तारीख बदलकर बेचने का खेल, ‘अमूल’ के प्रोडक्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा खुला

राजस्थान के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जयपुर से डेढ़ लाख किलो अमूल के एक्सपायर्ड नॉन डेयरी प्रोडक्ट बरामद कर उन्हें नष्ट किया है.

Youtube से सीखा तरीका, एक्सपायर्ड सामान की तारीख बदलकर बेचने का खेल, ‘अमूल’ के प्रोडक्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा खुला
Advertisement

जिस अमूल को लोगों का भरोसा माना जाता है उसी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. लोगों की हेल्थ से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा था. इससे जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जयपुर में अमूल के एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट को दोबारा बेचने का मामला सामने आया है. 

राजस्थान के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जयपुर से डेढ़ लाख किलो अमूल के एक्सपायर्ड नॉन डेयरी प्रोडक्ट बरामद कर उन्हें नष्ट किया है. आरोप है कि इन खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट मिटाकर नई डेट लिखकर इन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी. 

खाद्य विभाग ने कैसे शिकंजा? 

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि एक शख्स ने 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि मेसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी जयपुर के खो नागोरियां इलाके में एक्सपायर्ड उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही है. शिकायत मिलने के बाद, विभाग ने जयपुर द्वितीय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजा. 

उन्होंने बताया कि टीम को एक बड़े गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों के कार्टन मिले, जिनमें अमूल के कई नॉन-डेयरी उत्पाद जैसे नूडल्स, केचप, मेयोनेज, एनर्जी ड्रिंक्स शामिल थे. ये उत्पाद गुजरात के कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने बनाए थे और एडवांसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपूर्ति किए गए थे. 

Advertisement

एक्सपायरी डेट मिटाने का सामान मिला

अधिकारियों के मुताबिक, मौके से लगभग 12,000 कार्टन ऐसे मिले हैं जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी और 3,000 कार्टन में एक्सपायरी डेट को कथित तौर पर मिटा दिया गया था. तलाशी दल को घटनास्थल से थिनर, एसीटोन, रसायन और अन्य सामग्री भी मिली, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर एक्सपायरी डेट मिटाने के लिए किया गया था. उन्होंने बताया कि मेसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर का एक व्यापारी इन खाद्य पदार्थों पर नई तारीखें छपवाने, उन्हें 4,500 नए अमूल ब्रांड के कार्टन में पैक करने और मुनाफा कमाने के लिए बेचने की तैयारी कर रहा था. 

YouTube से सीखा तारीख बदलने का तरीका

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ देखकर टीम स्तब्ध रह गई. अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ करने पर व्यापारी ने खुलासा किया कि उसने यूट्यूब से एक्सपायर्ड सामान पर तारीख बदलने का तरीका सीखा था. विभाग की यह कार्रवाई चार दिनों तक चली. बरामद सामान की खेप इतनी ज्यादा थी कि 27 ट्रकों में भरकर कंपनी के अपने खर्च पर एक कचरा डंप में ले जाया गया, जहां उसे नष्ट किया गया. 

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि इस गोदाम में कथित तौर पर अवैध खाद्य बिक्री की सूचना मिली थी. पड़ोसियों का कहना है कि 10-12 कर्मचारियों के गोदाम में प्रवेश करने के बाद, मुख्य द्वार शाम तक बंद रहता था और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि मेसर्स एथलीट स्टोर का खाद्य लाइसेंस समाप्त हो चुका था. 

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए), 2006 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए मेसर्स कायरा और मेसर्स एडवांसिस, दोनों फर्मों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है कि एक्सपायरी डेट वाले अमूल ब्रांड के सामान को मिटा दिया गया था और व्यापारी एक्सपायरी डेट के करीब वाले सामान को बहुत कम दामों पर खरीदता था. गोदाम को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई तक फर्म के खाद्य व्यवसाय संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- होली से पहले मिलावटखोरों का बड़ा खेल: Haldiram के वेयरहाउस से 112 किलो एक्सपायर्ड और मिलावटी मिठाई बरामद

यह भी पढ़ें

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एफएसए) की संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक्सपायरी डेट मिटाकर नई तारीख छापकर सामान जमा किया और उसे बेचने की तैयारी की. बिना खाद्य लाइसेंस के व्यापार किया. जब्त किए गए सामान को घटनास्थल से हटा दिया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें