×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

EPFO का बड़ा बदलाव, अब 3 दिन में होगा क्लेम सेटलमेंट, PF ट्रांसफर भी आसान

EPFO: EPFO ने हाल के समय में अपने सिस्टम में ऐसे बदलाव किए है, जिनसे प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी और पेंशनर्स, दोनों को सीधा फायदा मिल रहा है. सरकार का साफ़ मकसद है कि लोगों को उनकी मेहनत की कमाई समय पर और बिना परेशानी के मिले.

EPFO का बड़ा बदलाव, अब 3 दिन में होगा क्लेम सेटलमेंट, PF ट्रांसफर भी आसान
Image Source: Social Media
Advertisement

EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने हाल के समय में अपने सिस्टम में ऐसे बदलाव किए है, जिनसे प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी और पेंशनर्स, दोनों को सीधा फायदा मिल रहा है, पहले जहां PF से जुड़ा कोई भी काम करने में काफी समय और भागदौड़ लगती थी, वहीं अब चीजें काफी हद तक आसान, तेज और भरोसेमंद हो गई है. सरकार का साफ़ मकसद है कि लोगों को उनकी मेहनत की कमाई समय पर और बिना परेशानी के मिले.

सिस्टम को बनाया गया आसान और समझने लायक

सरकार अब EPFO के पूरे सिस्टम को ऐसा बनाने में जुटी है, जिसे हर आम आदमी आसानी से समझ सके. पहले कई बार लोगों को छोटी-छोटी चीजों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ज्यादातर काम ऑनलाइन और ऑटोमेटेड हो चुके हैं. श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के मुताबिक, कोशिश यही है कि सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलें और लोगों को कम से कम कागजी काम करना पड़े. इसका फायदा ये है कि अब प्रोसेस ना सिर्फ तेज हुई है, बल्कि ज्यादा पारदर्शी भी बन गई है.

पेंशन वालों के लिए बड़ी राहत

Advertisement

पेंशनर्स के लिए भी एक बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने Centralized Pension Payment System (CPPS) लागू किया है, जिससे अब पेंशन का भुगतान पहले से ज्यादा आसान और समय पर हो रहा है.
इस सिस्टम के लागू होने के बाद हर महीने लाखों पेंशनर्स को बिना देरी और बिना गलती के पैसा मिल रहा है. पहले जहां पेंशन में देरी या गड़बड़ी की शिकायतें आती थीं, अब वो काफी हद तक खत्म हो गई हैं. इससे बुजुर्गों को सबसे ज्यादा राहत मिली है.

क्लेम सेटलमेंट अब लगभग तुरंत

EPFO में सबसे बड़ी परेशानी होती थी क्लेम सेटलमेंट की कभी 15 दिन, कभी 20 दिन लग जाते थे. लेकिन अब ये समय घटकर 3 दिन से भी कम रह गया है.
इतना ही नहीं, अब 5 लाख रुपये तक के कई क्लेम ऑटो मोड में अपने आप ही सेटल हो रहे हैं. यानी आपको बार-बार आवेदन की स्थिति चेक करने या किसी से फॉलोअप करने की जरूरत नहीं पड़ती. अब तक करोड़ों क्लेम ऐसे ही ऑटोमैटिक तरीके से निपटाए जा चुके हैं और हजारों करोड़ रुपये सीधे लोगों के खाते में पहुंच चुके हैं. इससे लोगों का भरोसा भी बढ़ा है और समय की बचत भी हुई है.

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर अब बेहद आसान

पहले जब कोई व्यक्ति नौकरी बदलता था, तो PF ट्रांसफर करवाना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता था. नियोक्ता की मंजूरी, कागजी काम और लंबा इंतजार सब कुछ झेलना पड़ता था. लेकिन अब अगर आपकी KYC जानकारी अपडेट है, तो PF ट्रांसफर अपने आप हो जाता है यानी आपको अलग से ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती. अब तक लाखों ट्रांसफर बिना किसी दखल के पूरे हो चुके हैं, जिससे साफ है कि सिस्टम सच में आसान बन रहा है.

Advertisement

ये बदलाव सिर्फ तकनीकी नहीं हैं, ये लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाले कदम हैं. अब EPFO से जुड़ा काम मुश्किल और लंबा नहीं बल्कि सरल और तेज बनता जा रहा है. अगर ये सुधार इसी तरह जारी रहे, तो आने वाले समय में कर्मचारियों को PF और पेंशन के मामलों में शायद ही कभी परेशानी का सामना करना पड़े.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें