रेलवे की नई सुविधा, अब ट्रेन टिकट के साथ ही टैक्सी भी बुक, स्टेशन उतरते ही बाहर मिलेगी कैब
RailOne App: इंडियन रेलवे यात्रियों के सफर को और आसान बनाने की तैयारी में है. अब आने वाले समय में ऐसा होगा कि आप जैसे ही ट्रेन से उतरेंगे, आपकी टैक्सी पहले से आपका इंतजार कर रही होगी.
Follow Us:
Indian Railway: अक्सर हम सबके साथ ऐसा होता है, ट्रेन से उतरते ही सबसे पहली चिंता होती है कि अब घर या होटल कैसे पहुंचें. स्टेशन के बाहर भीड़, ऑटो वालों से मोलभाव, या मोबाइल पर जल्दी जल्दी कैब बुक करने कि झंझट लेकिन अब यह सब परेशानी धीरे -धीरे खत्म होने वाली है. इंडियन रेलवे यात्रियों के सफर को और आसान बनाने की तैयारी में है. अब आने वाले समय में ऐसा होगा कि आप जैसे ही ट्रेन से उतरेंगे, आपकी टैक्सी पहले से आपका इंतजार कर रही होगी.
टिकट के साथ ही टैक्सी बुक करने की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत, अब आपको अलग से टैक्सी ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जब आप RailOne App पर ट्रेन टिकट बुक करेंगे, उसी समय आपको आगे की यात्रा (last mile) का विकल्प भी दिखाई देगा. यहीं से आप Bharat Taxi की टैक्सी भी बुक कर सकेंगे.
ट्रेन की टिकट के साथ ही आपकी आगे की सवारी भी तय हो जाएगी. इससे आपको स्टेशन पर उतरकर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी, और न ही यह सोचने की जरूरत होगी कि अब आगे कैसे जाना है.
PNB ग्राहकों के लिए अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो सकता हैं अकाउंट, जानिए क्या है पूरा मामला
रेलवे और भारत टैक्सी का मिलकर काम
इस सुविधा के पीछे रेलवे और भारत टैक्सी के बीच एक समझौता किया जा रहा है. इसका मकसद है यात्रियों को एक भरोसेमंद और आसान ट्रांसपोर्ट सुविधा देना. जैसे ही आप अपनी मंजिल वाले स्टेशन को चुनेंगे, उसी समय टैक्सी बुकिंग का ऑप्शन मिल जाएगा.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको पहले से ही पता होगा कि बाहर कौन सी गाड़ी आपका इंतजार कर रही है .
क्यों खास है RailOne ऐप?
RailOne App को “सुपर ऐप” इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें कई सुविधाएं एक ही जगह मिल जाती हैं.
रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग
प्लेटफॉर्म टिकट
ट्रेन का स्टेटस और जानकारी
PNR चेक करना
अब इसमें टैक्सी बुकिंग भी जुड़ जाएगी, जिससे आपका पूरा सफर, ट्रेन से लेकर घर तक, एक ही ऐप से मैनेज हो जाएगा.
शुरुआत कहां से होगी?
इस नई सुविधा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर New Delhi Railway Station से की जाएगी. अगर वहां इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो धीरे-धीरे इसे देश के बाकी बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा.
रेलवे का मकसद साफ है, स्टेशन के बाहर की भीड़ कम करना, यात्रियों को सुविधा देना और सफर को जितना हो सके उतना आसान और आरामदायक बनाना.
यह भी पढ़ें
यह बदलाव छोटा लग सकता है, लेकिन जो लोग अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए यह बहुत बड़ी राहत है. अब सफर सिर्फ ट्रेन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घर पहुंचने तक की चिंता भी रेलवे ही संभालने की कोशिश कर रहा है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें