×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बुर्का पहनकर शोरूम में घुसी महिला, तमंचे की नोक पर लूटे गहने, अब ऐसी सच्चाई आई सामने की पुलिस का भी माथा घूमा

अयोध्या में ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी महिला के बॉयफ्रेंड राहुल की निशानदेही पर उसे अरेस्ट कर लिया, इस बुर्कानशी महिला पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

बुर्का पहनकर शोरूम में घुसी महिला, तमंचे की नोक पर लूटे गहने, अब ऐसी सच्चाई आई सामने की पुलिस का भी माथा घूमा
Advertisement

अयोध्या (Ayodhya) रुदौली थाना इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है, इस लूट को कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला डकैत ने अंजाम दिया था, जो बुर्का पहनकर दुकान में घुसी और तमंचे की नोक पर ज्वेलरी लेकर फरार हो गई. 

चूंकी इस लूटेरी महिला ने बुर्का पहना था इसलिए माना जा रहा था कि यह मुस्लिम होगी, लेकिन जब सच सामने आया तो तस्वीर कुछ और निकली. यह महिला मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू थी इसका नाम पायल है जो दुकान से तमंचे के बल पर ज्वेलरी लूटने के बाद बॉयफ्रेंड राहुल की बाइक से फरार हो गई थी. 

सिलसिलेवार जानें पूरा मामला

Advertisement

यह मामला गुरुवार 2 अप्रैल का है, जब अयोध्या के रुदौली के मोहल्ला कोठी बाजार के महेश ज्वेलर्स में दोपहर एक बुर्कानशी महिला ने एंट्री ली. महिला ने बताया कि उसे गोल्ड चेन खरीदनी है. साथ में दुकानदार से हार दिखाने के लिए भी कहा. इस दौरान दुकान मालिक ने वहां मौजूद एक कर्मचारी को किसी काम से बाहर भेजा था, तब तक बुर्के वाली महिला दुकान में घूम-घूमकर ज्वेलरी देखने लगी. 

इसके बाद दुकानदार ने महिला को सोने की चेन और हार दिखा. महिला ने अचानक ट्रे में रखा हार उठाया और तेजी से भागने लगी. जब दुकानदार ने रोकने की कोशिश की तो उसने बुर्के में रखी पिस्टल निकाली और दुकानदार को दिखाते हुए फरार हो गई. ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. जिसमें देखा गया कि कैसे महिला दुकान में घुसी, हार लिया और पिस्टल दिखाते हुए बाहर भाग गई. 

बाहर बॉयफ्रेंड राहुल कर रहा था इंतजार

Advertisement

दुकान से बाहर लगे CCTV का फुटेज भी सामने आया है. जिसमें महिला भागते हुए जाती है, कुछ दूर पैदल और फिर आगे जाकर एक बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो जाती है. पुलिस के मुताबिक, महिला अपने दोस्त राहुल के साथ निकली थी. पुलिस ने पहले राहुल को अरेस्ट किया इसके बाद उसकी निशानदेही पर लूटेरी पायल को गिरफ्तार किया गया. 

पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट करते हुए उनके पास से लूटा गया सामान एक हार, जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार थी और इसके साथ एक चेन भी बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुकान और आसपास के CCTV खंगाले. 

Advertisement

यह भी पढ़े़ं- खिड़की पर खड़ी महिला ने खुलेआम नोट उड़ाए, लूटने वालों में मची होड़; इंटरनेट पर VIDEO VIRAL

यह भी पढ़ें

आरोपी पायल की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है, और वह अयोध्या की रहने वाली है. इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था और 50 से ज्यादा CCTV खंगाले. इस केस में आरोपी पायल ने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्के का सहारा लिया, पायल ने सोचा था, बुर्के में उसकी पहचान नहीं होगी, मामला पलट जाएगा, लेकिन उसकी ये सारी प्लानिंग पुलिस के बिछाए गए चक्रव्यूह में धरी की धरी रह गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें