×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों की पैंट उतरवाकर पहचान करना पड़ा भारी, 6 लोगों को पुलिस ने भेजा नोटिस, 'महाराज' बोले- मुकदमा दर्ज हुआ तो…

मुजफ्फरनगर जिले में स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत उनके कार्यकर्ता दुकानों, ढाबों और होटलों पर जाकर चेकिंग कर रहे हैं. इसी बीच आरोप है कि पहचान सत्यापित करने के दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार की पैंट उतरवाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्वामी यशवीर जी महाराज की टीम के छह सदस्यों को नोटिस जारी किया गया.

Author
02 Jul 2025
( Updated: 09 Dec 2025
10:59 PM )
मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों की पैंट उतरवाकर पहचान करना पड़ा भारी, 6 लोगों को पुलिस ने भेजा नोटिस, 'महाराज' बोले- मुकदमा दर्ज हुआ तो…
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत उनके कार्यकर्ता दुकानों, ढाबों और होटलों पर जाकर चेकिंग कर रहे हैं. उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई व्यक्ति फर्जी नाम या पहचान के सहारे व्यापार न कर रहा हो. हालांकि अब यह अभियान विवादों में घिर गया है. आरोप है कि पहचान सत्यापित करने के दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार की पैंट उतरवाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और यह मामला अब प्रशासन की निगरानी में आ गया है.

इस मामले में मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा स्वामी यशवीर जी महाराज की टीम के छह सदस्यों को नोटिस जारी किया गया. साथ ही जवाब देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया. इसके बाद एक्शन लेने की बात कही गई. पुलिस का नोटिस मिलने के बाद यशवीर महाराज भड़क उठे. उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. उनका कहना है कि जो नोटिस उनकी टीम के सदस्यों को दिया गया है, उसका जवाब जरूर दिया जाएगा, लेकिन यदि हमारे 6 हिंदू वीरों पर मुकदमा दर्ज हुआ तो हम इसका जबरदस्त तरीके से प्रतिकार करेंगे.

‘हमारा आंदोलन पूरे उत्तर प्रदेश में होगा’
स्वामी यशवीर जी महाराज ने कहा कि हमारा आंदोलन सिर्फ मुजफ्फरनगर में नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में होगा. पूरा सनातनी समाज हमारे हिंदू वीरों के साथ खड़ा है. अगर पुलिस सोचती है कि नोटिस देकर यह आंदोलन खत्म हो जाएगा तो ऐसा नहीं होगा. आंदोलन प्रदेश से निकलकर पूरे देश में फैल जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हम अब थूक-मूत्र गैंग के लोगों को सनातन धर्म के हिंदू देवी देवताओं के नाम का साइन बोर्ड लगाकर दुकान नहीं चलाने देंगे. इसके लिए चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े या फिर जेल ही क्यूं ना जाना पड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा में दुकानों, होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए हैं. इस क्रम में मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे-58 के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर नेम प्लेट अनिवार्य है. इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं. इसलिए जिस दुकान पर बैठकर वे खाना खाते हैं तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि वह किसकी दुकान है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें