×
जिस पर देशकरता है भरोसा

राजौरी-जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 9 घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Author
24 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:48 PM )
राजौरी-जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 9 घायल
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां राजौरी-पुंछ हाईवे पर दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

राजौरी में हुआ भीषण सड़क हादसा

ये हादसा मंगलवार सुबह राजौरी-पुंछ हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि राजौरी से जम्मू जा रहे एक यात्री टेंपो की राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Advertisement

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जीएमसी राजौरी में भर्ती कराया. इसके अलावा, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है. पता चला है कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायलों का इलाज जारी 

जीएमसी राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. शमीम ने बताया, "आज सुबह चिंगस में एक दुर्घटना हुई थी और हमारे पास लाए गए घायलों में से दो मरीज मृत अवस्था में थे. कुल मिलाकर सात घायलों को यहां भर्ती कराया गया है. इलाज किया जा रहा है."

Advertisement

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में 6 मई को भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. एक पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर सांगरा के पास मानकोट क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी थी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 40 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें