हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत, पुरानी पेंशन योजना लागू, आदेश जारी
Haryana: अब बोर्ड के कुछ कर्मचारियों को फिर से पुरानी पेंशन योजना (OPS ) का लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार ने नए नियम भी लागू कर दिए हैं , जिनका नाम हैं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड कर्मचारी नियम , 2025...
Follow Us:
हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी हैं. अब बोर्ड के कुछ कर्मचारियों को फिर से पुरानी पेंशन योजना (OPS ) का लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार ने नए नियम भी लागू कर दिए हैं , जिनका नाम हैं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड कर्मचारी नियम , 2025...
किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
इस फैसले का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो 1 जनवरी 2006 से पहले नियमित रूप से नियुक्त हुए थे. ऐसे कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि पुरानी पेंशन योजना में रिटायरमेंट के बाद एक तय और सुरक्षित आय मिलती है. हालांकि, जो कर्मचारी 2006 के बाद भर्ती हुए हैं, वे नई पेंशन योजना (NPS) के तहत ही बने रहेंगे. यानी यह सुविधा सभी के लिए नहीं, बल्कि तय नियमों के आधार पर ही दी गई है.
कब से लागू माने जाएंगे ये नियम?
सरकार ने साफ किया है कि ये नियम 6 अक्टूबर 2021 से लागू माने जाएंगे. यानी भले ही घोषणा अभी की गई हो, लेकिन इसका असर पिछली तारीख से जोड़ा गया है. इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन ने उन 57 कर्मचारियों की सूची भी जारी कर दी है, जिन्हें इस योजना में शामिल किया गया है.
कर्मचारियों को क्या करना होगा?
जो कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें एक जरूरी काम करना होगा. उन्हें अधिसूचना जारी होने के बाद 3 महीने के अंदर अपना विकल्प देना होगा कि वे इस योजना में शामिल होना चाहते हैं या नहीं. इसके अलावा, उन्हें अपने भविष्य निधि (PF) खाते में जमा नियोक्ता का हिस्सा ब्याज सहित वापस पेंशन फंड में जमा कराना होगा. यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही वे इस योजना के पात्र माने जाएंगे.
पेंशन का पैसा कैसे मिलेगा?
इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड प्रशासन एक अलग पेंशन खाता बनाएगा. इसमें कर्मचारियों का फंड और बोर्ड की ओर से अतिरिक्त योगदान जमा किया जाएगा. इसके बाद, मुख्य प्रशासक की मंजूरी के आधार पर हर महीने पेंशन सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी.
कर्मचारियों के लिए राहत और सुरक्षा का कदम
यह भी पढ़ें
यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए बहुत राहत भरा है, जो लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की मांग कर रहे थे. इससे उन्हें भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और रिटायरमेंट के बाद जीवन थोड़ा आसान हो सकेगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें