×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'डाकुओं को हीरो के रूप में ना दिखाएं...', CM योगी की फिल्म निर्माताओं को नसीहत, बोले- सिनेमा ऐसी हो समाज को सही दिशा दे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि वे प्रेरणादायक कंटेंट बनाएं और डाकुओं या नकारात्मक किरदारों को हीरो के रूप में न दिखाएं, क्योंकि इसका गलत असर युवाओं पर पड़ता है.

'डाकुओं को हीरो के रूप में ना दिखाएं...', CM योगी की फिल्म निर्माताओं को नसीहत, बोले- सिनेमा ऐसी हो समाज को सही दिशा दे
Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को बड़ा संदेश दिया है. वाराणसी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की ताकत भी रखता है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे ऐसा कंटेंट बनाएं जो युवाओं को प्रेरित करे और सही रास्ता दिखाए.

नकारात्मक किरदारों के महिमामंडन न करें 

चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति के मंच से सीएम योगी ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब अच्छे किरदारों को खलनायक और खलनायकों को हीरो बनाकर पेश किया जाता था. इसका असर समाज पर साफ दिखा. उन्होंने कहा कि जब युवा गलत किरदारों को अपना आदर्श मानने लगते हैं, तो समाज में अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज कमजोर पड़ जाती है.

युवाओं पर सिनेमा का गहरा असर

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि आज की पीढ़ी वही सीखती है, जो उसे दिखाया जाता है. अगर फिल्मों में डाकुओं या अपराधियों को हीरो के रूप में दिखाया जाएगा, तो युवा उसी छवि को अपनाने लगेंगे. उन्होंने फिल्मकारों से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी समझें और ऐसे किरदारों को बढ़ावा न दें जो समाज को गलत दिशा में ले जाएं.

Advertisement

सकारात्मक सिनेमा की जरूरत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने कई बार समाज को सही दिशा दिखाई है, खासकर तब जब उसने देश के आदर्शों और मूल्यों को सामने रखा. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है ऐसे कंटेंट की, जो नई पीढ़ी को प्रेरणा दे और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करे. उनके मुताबिक, सिनेमा का प्रभाव बहुत गहरा होता है और यह लोगों की सोच को आकार देता है.

कार्यक्रम में MP के CM मोहन यादव भी रहे मौजूद

Advertisement

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए. उन्होंने भी अपने संबोधन में सम्राट विक्रमादित्य की विरासत और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश मिलकर सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीएम योगी का यह संदेश साफ है कि सिनेमा सिर्फ कहानी नहीं दिखाता, बल्कि समाज की सोच को भी प्रभावित करता है. ऐसे में फिल्म निर्माताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे ऐसा कंटेंट पेश करें, जो समाज को बेहतर दिशा दे और युवाओं के लिए सही आदर्श तैयार करे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें