×
जिस पर देशकरता है भरोसा

चीफ खालसा दीवान के प्रतिनिधिमंडल ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब से की मुलाकात, अमृत ग्रहण को लेकर दिए गए निर्देश

इंदरबीर सिंह निज्जर ने आगे बताया कि जिन सदस्यों ने अभी तक अमृत ग्रहण नहीं किया है, उन्हें आज स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे समय रहते अमृत ग्रहण करें और गुरु साहिब से क्षमा याचना करें. यह कदम गुरु मर्यादा और धार्मिक अनुशासन को बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है.

Author
22 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:20 AM )
चीफ खालसा दीवान के प्रतिनिधिमंडल ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब से की मुलाकात, अमृत ग्रहण को लेकर दिए गए निर्देश
Advertisement

चीफ खालसा दीवान की कार्यकारिणी के लगभग 20 सदस्यों ने मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष संगठन से जुड़ी शिकायतों के संदर्भ में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखा. 

यह मुलाकात श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय द्वारा भेजे गए निमंत्रण के तहत हुई, जिसमें पदाधिकारियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया था.

चीफ खालसा दीवान को आदेश

Advertisement

पक्ष रखने के बाद चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष इंदरबीर सिंह निज्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने जत्थेदार साहिब के समक्ष पूरी पारदर्शिता से अपना पक्ष रखा. जत्थेदार साहिब ने हमें गुरु मर्यादा का पालन करते हुए अमृत ग्रहण करने और गुरु घर के अनुशासन को अपनाने की सलाह दी. मैंने अपने तीन वर्ष से अधिक के कार्यकाल में केवल एक नया सदस्य नियुक्त किया है. बाकी सभी सदस्य पहले से निर्वाचित हैं और इन सभी ने अपने नामांकन फॉर्म में स्पष्ट रूप से यह लिखा है कि वे अमृतधारी हैं.

इंदरबीर सिंह निज्जर ने आगे बताया कि जिन सदस्यों ने अभी तक अमृत ग्रहण नहीं किया है, उन्हें आज स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे समय रहते अमृत ग्रहण करें और गुरु साहिब से क्षमा याचना करें. यह कदम गुरु मर्यादा और धार्मिक अनुशासन को बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है.

सभी की निगाहें अकाल तख्त साहिब पर

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में सिख संगत के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. संगत इस मामले को लेकर गंभीर मंथन कर रही है और सभी की निगाहें अब अकाल तख्त साहिब की ओर हैं, जहां से इस विषय पर जल्द ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय आने की संभावना है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें