×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कांवड़ यात्रा में बाधा की साजिश! दिल्ली में मार्ग पर कांच फैलाने के मामले का LG ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े पाए जाने का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो पर अब एलजी वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बीती रात एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया.

Author
13 Jul 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:43 PM )
कांवड़ यात्रा में बाधा की साजिश! दिल्ली में मार्ग पर कांच फैलाने के मामले का LG ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दर्ज की FIR
Advertisement

दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार शाम कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच के टुकड़े पाए जाने का मामला सामने आया. इस घटना को लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर सौहार्द बिगाड़ने और यात्रा में बाधा पहुंचाने की नीयत से किया गया. 

अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक जूनियर इंजीनियर ने सीमापुरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा कि रास्ते में बिखरे कांच के टुकड़ों से न केवल आम लोगों को चोट लगने का खतरा है, बल्कि इससे कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच सकती है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह केस भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना) और धारा 299 (जानबूझकर चोट पहुंचाने का प्रयास) के तहत दर्ज किया गया है.

दिल्ली के एलजी ने क्या कहा? 
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में बीती रात एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया. करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर बड़ी मात्रा में टूटे कांच के टुकड़े बिखरे पाए गए. जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया और PWD को आदेश दिया गया कि सड़क की सफाई तत्काल की जाए. साथ ही एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कांच के टुकड़े किसने और किस उद्देश्य से वहां फेंके.

स्थानियों में डर का माहौल
घटना के बाद स्थानीय लोग भी डरे हुए हैं. उनका कहना है कि इससे न केवल कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि यह इलाके की साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें

 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें