बिहार में बनेगा BJP का मुख्यमंत्री, दिल्ली में कोर ग्रुप की बड़ी बैठक, नीतीश के इस्तीफे की तारीख भी आई
बिहार की सत्ता को कौन लीड करेगा, इसका फैसला दिल्ली में होगा. 10 अप्रैल को दिल्ली में BJP कोर की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो जाएगा.
Follow Us:
Bihar New Chief Miniser: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? जल्द ही इस सवाल का जवाब मिल जाएगा. 10 अप्रैल को दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होगी. जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन होगा.
इससे पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले CM को लेकर कोई मतभेद नहीं. सब तय कार्यक्रम से चल रहा है. नितिन नबीन ने यह भी कहा कि BJP के साथी दलों में कोई असहमति नहीं है. साथी दलों को BJP पर भरोसा है.
नीतीश कुमार कब लेंगे शपथ
वहीं, नीतीश कुमार CM पद से इस्तीफा कब देंगे? इस पर भी अपडेट आ गया. नीतीश कुमार 10 अप्रैल को ही राज्यसभा की शपथ लेंगे. इसके लिए वह 9 अप्रैल यानी आज ही पटना से दिल्ली रवाना होंगे. हालांकि खबरें हैं कि वह 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी मीटिंग लेकर 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं.
CM की रेस में सबसे आगे कौन?
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है. हालांकि उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं, साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि BJP और JDU के अंदर ही उनके नाम को लेकर विरोध है, ऐसे में सम्राट चौधरी भले ही सबसे चर्चित चेहरे हों, लेकिन आखिरी मुहर तो BJP आलाकमान ही लगाएगा. क्योंकि BJP हमेशा कुछ अप्रत्याशित करके चौंकाना BJP की आदत रही है. लेकिन ये तय है कि मुख्यमंत्री BJP का ही बनेगा.
यह भी पढ़ें
JDU नेता और नीतीश कुमार के करीबी विजय चौधरी ने साफ कहा है, ‘सत्ता को अब BJP लीड करेगी. वह बड़ी पार्टी है, लिहाजा सत्ता को लीड करने की जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी है. निर्णय उनका ही होगा, हम (JDU) तो NDA के साथ हैं.’ उनके बयान से साफ है कि JDU छोटे भाई की भूमिका निभाएगी. पूरी स्थिति अगले 48 घंटे में क्रिस्टल क्लियर हो जाएगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें