×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बिहार में सियासी रण तेज, CM नीतीश के 14 मंत्रियों और तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा पर आज लगेगी मतदाताओं की मुहर

Bihar Election 2025: बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इनमें 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. एनडीए की बात करें, तो बीजेपी के 48, जेडीयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

बिहार में सियासी रण तेज, CM नीतीश के 14 मंत्रियों और तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा पर आज लगेगी मतदाताओं की मुहर
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस पहले चरण में 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है. इनमें दिग्गज नेताओं के अलावा, कई वीआईपी सीट और 14 मंत्री भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

पहले चरण का मतदान जारी 

बता दें कि चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इनमे 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. एनडीए की बात करें तो बीजेपी के 48, जेडीयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावा महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के 5, माकपा के 3 और भाकपा के 5 और इंडियन इंकलाब पार्टी के 3 उम्मीदवार चुनाव में ताल ठोक रहे हैं.

Advertisement

इन जिलों के मतदाता चुन रहें अपना नेता 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले की विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है.

पहले चरण में 14 मंत्री भाग्य आजमा रहे 

खास बात यह है कि इस चुनाव के पहले चरण में 14 मंत्री अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, सुनील कुमार, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी और महेश्वर हजारी शामिल हैं, इसके अलावा आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव की किस्मत का भी फैसला इसी चरण में होना है.

इन चर्चित चेहरों के भी भाग्य का फैसला आज 

Advertisement

14 मंत्रियों के अलावा पहले चरण में बिहार के कई अन्य चर्चित चेहरे भी मैदान में हैं, जिनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा और सीवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसाम शहाब भी चुनाव लड़ रहे हैं.

8.5 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात 

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में लगभग 8.5 लाख चुनाव अधिकारियों को तैनात किया है. इसमें लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाएं शामिल हैं. इसके अलावा 90,712 बीएलओ और 243 ईआरओ सहित चुनाव मशीनरी मतदाताओं के लिए फोन कॉल पर और ईसीआईनेट ऐप पर बुक-ए-कॉल टू बीएलओ सुविधा के माध्यम से उपलब्ध हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि आज पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. वहीं चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें