×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'वोट चोरी का शिगूफा छोड़ कर रहे ढोंग...', बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कोर्ट में हलफनामा क्यों नहीं देते

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का शिगूफा छोड़कर ढोंग कर रही है. 65 लाख नाम कटने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.

'वोट चोरी का शिगूफा छोड़ कर रहे ढोंग...', बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कोर्ट में हलफनामा क्यों नहीं देते
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का शिगूफा छोड़कर ढोंग कर रहे हैं. दावा कर रहे हैं कि 65 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. लेकिन, मैं कहता हूं कि अगर इन लोगों ने 65 लाख में से 65 हजार लोगों का भी नाम सामने रखा होता, तो उनकी बात पर थोड़ा भरोसा होता.

राहुल गांधी ने नहीं पेश किया सबूत

गिरिराज सिंह ने कहा कि अफसोस, अब तक कांग्रेस ने अपने इन दावों का कोई सबूत पेश नहीं किया है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ऐसे बयान सिर्फ राजनीतिक माहौल बनाने के लिए दिए जा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि इस तरह का माहौल बनाकर उन्हें चुनावी फायदा मिलेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है. केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो लगातार वोट चोरी की बात कर रहे हैं. शायद वो भूल रहे हैं कि कर्नाटक में उन्होंने इन्हीं वोटों के सहारे चुनाव जीता था. लेकिन अब वो इसे मानने से बच रहे हैं. चुनाव आयोग ने भी उनसे हलफनामा दाखिल करने को कहा था, लेकिन उन्होंने अभी तक हलफनामा दाखिल नहीं किया है.

अभी तक हलफनामा क्यों नहीं दिया 

गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ब्लैक बोर्ड पर लोगों को गणित समझा रहे हैं, जबकि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना चाहिए. अब वे बिहार की धरती पर नौटंकी करने आए हैं. ये वही लोग हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की थी. दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगाने वाले ऐसे नेताओं पर मुकदमा चलना चाहिए. बिहार की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है और सब समझती है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को साफ तौर पर कहना चाहिए कि बांग्लादेशियों का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ दिया जाए. यही इनकी असली मंशा है. ये लोग बांग्लादेशियों को मताधिकार देने की साजिश कर रहे हैं. लेकिन चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि वोट देने का अधिकार सिर्फ भारत के मूल नागरिकों को होगा. जिन लोगों ने फर्जी तरीके से नागरिकता हासिल की है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बिहार चुनावी माहौल में गिरिराज सिंह का यह बयान नई सियासी बहस को जन्म दे रहा है. एक ओर कांग्रेस मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें