×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको...लेकिन गमले के साथ', सहवाग ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिया रिएक्शन, जानें और किस क्रिकेटर ने क्या कहा

'कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको, लेकिन गमले के साथ', भारतीय क्रिकेट जगत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दी प्रतिक्रिया

Author
07 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
12:46 AM )
'कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको...लेकिन गमले के साथ', सहवाग ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिया रिएक्शन, जानें और किस क्रिकेटर ने क्या कहा
Advertisement

भारतीय खेल जगत की हस्तियों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह व सुरेश रैना उन पहले खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर सराहना की. 


'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या बोले भारतीय खिलाड़ी

Advertisement


यह ऑपरेशन 6 और 7 मई की रात को अंजाम दिया गया. सेना ने 9 ऐसे स्थानों पर सटीक हमला किया, जिन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए अहम माना जाता था. यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे) के जवाब में की गई थी. अधिकारियों ने इसे “सोच-समझकर किया गया, संयमित लेकिन ठोस जवाब” बताया.


Advertisement

गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ करते हुए "जय हिंद" लिखा.


राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, "जय हिंद, यह हमारे निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्या का जवाब है."


सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीर साझा कर सेना का समर्थन किया.

Advertisement


सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स पोस्ट पर लिखा, "भारत की ढाल उसके लोग हैं. इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. हम एक टीम हैं!जय हिंद"


पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उसपर फूल फेंकों, लेकिन गमले के साथ. जय हिंद.


Advertisement

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने भी इस ऑपरेशन की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की.


पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा, “जब बात सुरक्षा की हो, तो भारत संकोच नहीं करता. ऑपरेशन सिंदूर कोई जवाब नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है.”

Advertisement


पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने भी कहा, "सटीकता, उद्देश्य और ताकत — भारत इसी तरह जवाब देता है."

Advertisement

भारत ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक


सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन में जिन 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे. खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और न ही पाकिस्तानी सेना की किसी संपत्ति को नुकसान हुआ. यह भारत की सीमित लेकिन मजबूत आतंकवाद विरोधी नीति को दर्शाता है.


ऑपरेशन सिंदूर की दुनिया भर मे हो रही तारीफ 

Advertisement


यह भी पढ़ें

यह कार्रवाई गहरी खुफिया जानकारी के बाद की गई. सरकार ने साफ कहा कि यह सिर्फ ताकत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि आतंकियों को जवाबदेह ठहराने के लिए था. इसका उद्देश्य यह था कि बिना किसी बड़े संघर्ष में उलझे, आतंकियों के ठिकानों को खत्म किया जाए. देशभर में इस ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद, इंडियन आर्मी जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें