×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026: मुंबई के खिलाफ गरजा जायसवाल का बल्ला, सैमसन, बटलर और वॉटसन के साथ स्पेशल क्लब में हुए शामिल

आईपीएल 2026 में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं. भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर चुके जायसवाल भले ही वनडे और टी20 में लगातार मौके का इंतजार कर रहे हों, लेकिन वह हर अवसर को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

Author
08 Apr 2026
( Updated: 08 Apr 2026
01:47 PM )
IPL 2026: मुंबई के खिलाफ गरजा जायसवाल का बल्ला, सैमसन, बटलर और वॉटसन के साथ स्पेशल क्लब में हुए शामिल
Image Credits: IANS
Advertisement

बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए उपयुक्त माना जाता है. वह भारतीय टीम के टेस्ट स्क्वाड का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वनडे और टी20 में उनकी जगह स्थिर नहीं है. जायसवाल बिना इससे निराश हुए जहां भी मौका मिलता है, पूरी क्षमता के साथ अपनी प्रतिभा दिखाते हैं. 

यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में जायसवाल ने कुछ ऐसा ही किया और एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया.

Advertisement

यशस्वी ने 32 गेंदों पर खेली 77 रनों की तूफानी पारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में यशस्वी जायसवाल ने मात्र 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. चौथा छक्का लगाते ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए यशस्वी जायसवाल ने अपने 100 छक्के पूरे कर लिए. 

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडी

Advertisement

जायसवाल से पहले आरआर के तीन ही बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं. पूर्व कप्तान संजू सैमसन 192 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 135 छक्कों के साथ दूसरे, और आरआर को 2008 में पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेन वॉटसन 109 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा बन चुके हैं. जोस बटलर आईपीएल 2025 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जबकि शेन वॉटसन संन्यास ले चुके हैं. वह आईपीएल 2026 में केकेआर के सहायक कोच हैं.

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. आरआर के लिए अब तक खेले 70 मैचों की 69 पारियों में 2 शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से जायसवाल 2,336 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 277 चौके और 100 छक्के निकले हैं. जायसवाल का औसत 36.50 और स्ट्राइक रेट 153.58 रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें