×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Ind vs SA: जडेजा ने रचा इतिहास, भारत में 250 टेस्ट विकेट लेने वाले बने चौथे गेंदबाज

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं.उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था.

Author
15 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:06 PM )
Ind vs SA: जडेजा ने रचा इतिहास, भारत में 250 टेस्ट विकेट लेने वाले बने चौथे गेंदबाज
Advertisement

रवींद्र जडेजा भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया.

जडेजा ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय गेंदबाज

भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने यहां 383 विकेट निकाले हैं, जबकि अनिल कुंबले ने 350 विकेट हासिल किए थे.इनके अलावा, हरभजन सिंह ने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए 265 विकेट अपने नाम किए.

Advertisement

2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल करने वाले  दूसरे खिलाड़ी बने जडेजा 

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं.उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था.

पहली पारी में अफ्रीकी टीम 159 रन पर सिमटी

Advertisement

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई.

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए.भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे.

भारत पहली पारी में सिर्फ 189 रन ही बना सकी

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी.टीम ने महज 18 रन पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था.इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई.

भारत की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली.विपक्षी टीम की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट निकाले.

साउथ अफ्रीकी टीम 35 ओवरों के खेल तक 7 विकेट खोकर महज 93 रन ही बना सकी है.रवींद्र जडेजा 13 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किया है.भारत के पास मुकाबले को जीतकर दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें