×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Ind vs Aus : सिडनी में चमके रोहित-विराट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए.

Author
25 Oct 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:16 AM )
Ind vs Aus : सिडनी में चमके रोहित-विराट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया
Image_@BCCI
Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई.

सिडनी वनडे में रोहित-विराट का जलवा

एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है. दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 236 रन पर सिमट 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई.

Advertisement

इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली.

रेनेशॉ  ने बनाए सबसे अधिक 56 रन 

रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए. इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Advertisement

हर्षित राणा ने लिए 4 विकेट 

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं. इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की. गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई.

Advertisement

रोहित-विराट ने खेली मैच जिताऊ पारी

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए.

विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी. पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें