न्यूज
02 Dec, 2025
06:05 PM
यूपी में 14 जिलों के अस्पताल होंगे हाइटेक, सीएम योगी ने करोड़ो रुपए की दी सौगात, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों को मिलेगा बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल का विशेष फोकस उन जिलों पर है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और डायग्नोस्टिक उपकरणों की उपलब्धता कम है. इस पहल का विशेष लाभ ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा, जिससे उन्हें अपने ही जिले में सस्ता, आधुनिक और त्वरित इलाज मिल सकेगा. इसके साथ इस प्रयास से बड़े शहरों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों पर भी मरीजों का दबाव कम होगा.