दुनिया
12 Sep, 2025
09:12 AM
अकड़ दिखा रहे ट्रंप पटरी पर लौटे! विशेष दूत सर्जियो गोर बोले भारत के साथ ट्रेड डील लगभग तय, हिंदुस्तान को चीन से दूर करना प्राथमिकता
भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए नामित सर्जियो गोर ने कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली बड़े व्यापार समझौते के करीब हैं. उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्ते को दुनिया के सबसे अहम संबंधों में से एक बताया. सीनेट में सुनवाई के दौरान गोर ने भारत को रणनीतिक साझेदार कहा और खुलासा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के वाणिज्य मंत्री को अगले हफ्ते वॉशिंगटन बुलाया है.