न्यूज
03 Aug, 2025
05:29 PM
खुली जीप में कर्नल पुरोहित का रोड शो, महाभारत के एक्टर नितीश भारद्वाज बोले- 'आज फिर से धर्म की स्थापना हुई है'
2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में गुरुवार को मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धमाकों में इस्तेमाल RDX कर्नल पुरोहित ने मुहैया कराया था, इसके कोई सबूत नहीं हैं. साथ ही कोर्ट ने बम बनाने में कर्नल पुरोहित की भूमिका होने से इनकार कर दिया. कोर्ट के फैसले के बाद कर्नल पुरोहित ने कहा कि इतने वर्षों तक लड़ी गई कानूनी लड़ाई में जीत हुई है.