न्यूज
02 Jan, 2025
09:46 PM
Blinkit Ambulance: Blinkit ने लॉन्च की 10-मिनट एंबुलेंस सेवा, इन बड़े शहरों में भी होगा विस्तार
ब्लिंकिट ने गुरुग्राम के चुनिंदा इलाकों में 10-मिनट एंबुलेंस सेवा शुरू की है, जो हेल्थकेयर क्षेत्र में एक बड़ी पहल है। इस सेवा के तहत पांच एंबुलेंस, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) सुविधाओं के साथ, तैनात की गई हैं। ये एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर, AED, स्ट्रेचर, मॉनिटर, और इमरजेंसी दवाओं से लैस हैं। प्रत्येक वाहन में एक पैरामेडिक, सहायक, और प्रशिक्षित ड्राइवर मौजूद रहता है।