×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करेगी', हमारी पूरी छूट...हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेना को खुली छूट दे दी गई है. प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में पीएम ने कहा कि आतंकवाद का पूर्ण सफाया करेंगे, सेना समय और टार्गेट खुद सेट करेगी. पीएम ने आगे कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया जाएगा. पीएम ने आगे कहा कि सेना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और आतंकवाद को जवाब देना ये राष्ट्रीय संकल्प है, तरीका, लक्ष्य और समय सेना खुद तय करेगी.

Author
29 Apr 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:14 AM )
'तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करेगी', हमारी पूरी छूट...हाई लेवल मीटिंग में बोले पीएम मोदी
Advertisement

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बीच पाक‍िस्‍तान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. द‍िल्‍ली में बड़ी हलचल है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अज‍ित डोभाल अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे. तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी इस बैठक में ह‍िस्‍सा लिया. यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेना को खुली छूट दे दी गई है. प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में पीएम ने कहा कि आतंकवाद का पूर्ण सफाया करेंगे, सेना समय और टार्गेट खुद सेट करेगी. पीएम ने आगे कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया जाएगा. पीएम ने आगे कहा कि सेना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और आतंकवाद को जवाब देना ये राष्ट्रीय संकल्प है, तरीका, लक्ष्य और समय सेना खुद तय करेगी.

पीएम मोदी ने CCS की बैठक बुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक भी बुलाई हैपहलगाम हमले के बाद लगातार दूसरी बार CCS की बैठक होगीएक द‍िन पहले ही राजनाथ सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थीकरीब 40 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुईउससे पहले राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के चीफ से मिले थेसरकार तमाम विकल्‍पों पर विचार कर रही हैइसील‍िए लगातार मीटिंग चल रही हैंपहलगाम हमले के बाद राजनाथ सिंह की पीएम मोदी से यह चौथी मुलाकात हैबीते 12 घंटे में लगातार दूसरी बार पीएम मोदी राजनाथ सिंह से मिल रहे हैंसाफ है क‍ि भारत कुछ बड़ा करने का इरादा कर चुका है

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें