×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी, महाकाल मंदिर के पास अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

जेसीबी, बुलडोजर सहित अन्य मशीनों का उपयोग इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए किया जा रहा है. बड़ी तादाद में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. इसके साथ ही प्रशासनिक अमले के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

Author
24 Mar 2026
( Updated: 24 Mar 2026
02:00 PM )
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी, महाकाल मंदिर के पास अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर
Image Credits: IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होने जा रहा है. इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालु सहित अन्य लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं. मंगलवार को अतिक्रमण कर बनाई गई इमारत पर बुलडोजर चलाया गया. 

 उज्जैन में महाकाल मदिर के पास अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर

धार्मिक नगरी के प्रमुख महाकाल मंदिर के करीब स्थित है बेगमबाग, यहां पर बड़ी तादाद में अतिक्रमण कर होटल, विश्रामगृह आदि का निर्माण किया गया है. 

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने इन अतिक्रमण करने वालों को पिछले दिनों नोटिस जारी किया था और इमारत को खाली करने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया तो मंगलवार को प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. 

जेसीबी, बुलडोजर सहित अन्य मशीनों से हटाया गया अतिक्रमण

Advertisement

जेसीबी, बुलडोजर सहित अन्य मशीनों का उपयोग इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए किया जा रहा है. बड़ी तादाद में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. इसके साथ ही प्रशासनिक अमले के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

विकास प्राधिकरण के अनुसार इस क्षेत्र में कुल 45 भूखंड है जिन पर लगभग 90 निर्माण कार्य किए गए हैं, इन्हें हटाया जाना है, इनमें से 58 अतिक्रमण हैं, 42 अतिक्रमणों को पहले ही पूरी तरह हटाया जा चुका है, जो शेष 16 अतिक्रमण बचे हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, लगभग 2 साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ आयोजित होने वाला है. इस आयोजन में देश और दुनिया के श्रद्धालु पहुंचेंगे, और शहर की सड़कें संकरी होने के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, लिहाजा प्रशासन द्वारा आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है. इसी क्रम में बेगमबाग के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं.

 

 

Advertisement

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें