×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'सनातन धर्म यात्रा' पर निकले पवन कल्याण, क्या है इसके पीछे का सियासी प्लान?

सनातन धर्म की रक्षा के लिए पवन कल्याण ने 'सनातन धर्म यात्रा' की शुरूआत कर दी है। उन्होंने ‘सनातन धर्म रक्षा बोर्ड’ की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा था कि इसके लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है।

Author
12 Feb 2025
( Updated: 11 Dec 2025
03:32 AM )
'सनातन धर्म यात्रा' पर निकले पवन कल्याण, क्या है इसके पीछे का सियासी प्लान?
Advertisement

एक बार फिर पवन कल्याण चर्चाओं में बने हुए है वजह है उनकी सनातनी यात्रा। दरअसल आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने अपनी सनातन धर्म यात्रा शुरू कर दी है। 12 फरवरी से इस यात्रा की शुरूआत हुई है। ये चार दिवसीय यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पवन कल्याण केरल और तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। 


आधिकारिक रूप से इसे एक आध्यात्मिक यात्रा बताया जा रहा है लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस सनातनी यात्रा का गहरा प्रभाव राजनीति में पड़ेगा। इस यात्रा से पवन कल्याण की जनसेना पार्टी को लोगों के बीच मजबूत बनाएगा। और ये यात्रा अगले साल होने वाले तमिलनाडु और केरल के विधानसभा में अहम भूमिका भी निभाएगा। 

Advertisement


यात्रा की पूरी जनकारी 

12 फरवरी- केरल के कोचीन के पास स्थित महर्षि अगस्त्य ऋषि मंडी और तिरुवनंतपुरम में अनंत पद्मनाभ स्वाम मंदिर के दर्शन। 

Advertisement

13 फरवरी- तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन। 

14 फरवरी- केरल के तिरुवल्लम में श्री परशुराम स्वामी मंदिर की तीर्थयात्रा। 

15 फरवरी-  तमिलनाडु के कुंभकोणम के पास तिरुवदुथुराई में अगस्त्य जीव समाधि और कुंभेश्वर मंदिर के दर्शन।


Advertisement

पहले भी कर चुके हा पश्चाताप व्रत

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि पवन कल्याण ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा आवाज बुलंद की है। उन्होंने हाल ही में ‘सनातन धर्म रक्षा बोर्ड’ के अवश्यकता पर बल दिया था। उन्होंने तिरुपति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सनातन धर्म की मान्यताओं की रक्षा के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है। इतना ही नहीं उन्होंने तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर भी मुखर होकर अपनी बातों को रखा था साथ ही साथ इसके लिए पश्चाताप व्रत भी किया था। उन्होंने 11 दिन का व्रत रखने का संकल्प किया था। पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा था कि इस घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और वे व्यक्तिगत तौर पर इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। वह खुद को दोषी महसूस करते हैं।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें