‘सरके चुनर तेरी’ विवाद पर कंगना रनौत का बॉलीवुड पर हमला, सख्त सेंसरशिप की मांग
कंगना ने सुझाव दिया कि सेंसर बोर्ड और नियमों को और सख्त किया जाना चाहिए ताकि दर्शकों को साफ और परिवार के साथ देखने लायक कंटेंट मिल सके. पहले भी इस तरह के कंटेंट पर कुछ हद तक रोक लगाई गई थी, लेकिन अब फिर से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं.
Follow Us:
फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' विवाद पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने बॉलीवुड पर तीखा हमला बोला और कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सस्ती पब्लिसिटी और ध्यान खींचने के लिए सारी हदें पार कर चुकी है. पूरे देश में इस तरह के गानों की आलोचना हो रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री को कोई शर्म नहीं आ रही है.
सरके चुनर तेरी' विवाद पर कंगना रनौत का बॉलीवुड पर हमला
उन्होंने कहा, ''ऐसे गाने कोई नई बात नहीं हैं, क्योंकि लोग बचपन से इस तरह का कंटेंट सुनते आ रहे हैं, लेकिन अब इसका असर ज्यादा साफ दिखने लगा है. हिंदी सिनेमा पर कुछ हद तक नियंत्रण जरूरी है. मेरा मानना है कि आज के समय में परिवार के साथ बैठकर टीवी या फिल्में देखना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि कंटेंट में अश्लीलता और डबल मीनिंग बढ़ता जा रहा है.''
सेंसरशिप सख्त करने की मांग
कंगना ने सुझाव दिया कि सेंसर बोर्ड और नियमों को और सख्त किया जाना चाहिए ताकि दर्शकों को साफ और परिवार के साथ देखने लायक कंटेंट मिल सके. पहले भी इस तरह के कंटेंट पर कुछ हद तक रोक लगाई गई थी, लेकिन अब फिर से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं.
गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर शुरू हुआ, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए. गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके बोल और डांस स्टेप्स की आलोचना हुई. कई लोगों ने इसे अश्लील बताया. मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने की आलोचना करते हुए इसे 'गीत लेखन का नया निचला स्तर' करार दिया.
विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया. साथ ही इस गाने को नए वर्जन के साथ तैयार करने का फैसला लिया, जिसमें गाने के बोल बदले जाएंगे, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह नया गाना कब तक रिलीज होगा, लेकिन मेकर्स इसे जल्द ही दर्शकों के सामने लाने की कोशिश में हैं.
एनएचआरसी का नोटिस, मामला और गरमाया
यह भी पढ़ें
इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गाने को लेकर नोटिस जारी किया. आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर चिंता जताई और इस पर जवाब मांगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें