इजरायल का खौफनाक ऐलान, ‘नहीं बचेगा ईरान का नया सुप्रीम लीडर’, खामेनेई के वारिस को सीधे मौत की धमकी!

अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है. इसी बीच इजरायल ने उन्हें भी खत्म करने की धमकी दे डाली है. जानिए इजरायली रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Author
04 Mar 2026
( Updated: 04 Mar 2026
03:38 PM )
इजरायल का खौफनाक ऐलान, ‘नहीं बचेगा ईरान का नया सुप्रीम लीडर’, खामेनेई के वारिस को सीधे मौत की धमकी!

मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग भड़की हुई है, जिसका जिम्मेदार इजरायल और अमेरिका को बताया जा रहा है. इजरायल-अमेरिका के एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पूरा मिडिल ईस्ट अब युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया है. ईरान बदले की आग में जल रहा है और अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है. इसी बीच, खामेनेई के निधन के बाद ईरान ने अपना नया सर्वोच्च नेता चुन लिया है, लेकिन इजरायल ने उन्हें भी खत्म करने की धमकी दे दी है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अली खामेनेई की जगह ईरानी सरकार की ओर से चुने गए किसी भी लीडर का खात्मा “स्पष्ट तौर पर उनका टारगेट होगा”.

इजरायल की खुली धमकी- दुश्मन कहीं भी हो, ढुंढकर मारेंगे
 
उन्होंने कहा कि जो भी नेता इजरायल के खिलाफ काम करेगा या उसे खत्म करने की बात करेगा, वह इजरायल के निशाने पर होगा. काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजरायल उसे ढूंढ लेगा. द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, काट्ज ने एक बयान में कहा, “ईरानी सरकार की ओर से नियुक्त किया गया कोई भी नेता जो इजरायल को खत्म करने, यूएस और आजाद दुनिया के साथ इलाके के देशों को धमकी देने और ईरानी जनता पर जुल्म करने की योजना को आगे बढ़ाएगा, स्पष्ट तौर पर उसका खात्मा हमारा अगला टारगेट होगा”. उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है।”

‘ईरान की वर्तमान सरकार को हटाना ही लक्ष्य’

काट्ज ने आगे कहा, “हम अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर, सरकार की काबिलियत को खत्म करने और ईरानी लोगों के लिए उसे उखाड़ फेंकने और उसकी जगह किसी और को लाने के लिए हालात बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करते रहेंगे.”

खामेनेई बेटे मोजतबा बने ईरान के सर्वोच्च नेता

बुधवार को खामेनेई के बेटे मोजतबा को देश का सर्वोच्च नेता चुन लिए जाने की घोषणा की गई. ईरान की विशेषज्ञ सभा ने उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया. शनिवार को तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के दिन ही सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत ईरान के कई शीर्ष कमांडर्स की मौत हो गई थी.

IRGC के दबाव में लिया गया फैसला

ईरान इंटरनेशनल की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, यह चयन शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के दबाव में किया गया. सूत्रों ने बताया कि वर्तमान युद्ध स्थिति के कारण विशेषज्ञ सभा की पूर्ण बैठक संभव नहीं हो पाई, इसलिए फैसला आभासी बैठकों और आंतरिक परामर्श के जरिए लिया गया. रिपोर्ट कहती है कि उनका इस पद के लिए चुना जाना राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है. इसकी वजह यह है कि कुछ ही दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में उनके पिता अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इन हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और टकराव बढ़ गया है.

ईरान में बेटे को सत्ता सौंपना सिद्धांतों के खिलाफ

ईरान का इस्लामी गणराज्य हमेशा से खुद को वंशानुगत राजतंत्र के खिलाफ एक वैचारिक विकल्प के रूप में पेश करता रहा है. यानी ईरान की व्यवस्था में सत्ता परिवार के आधार पर आगे बढ़ाने का समर्थन नहीं किया जाता. ऐसे में अगर पिता के बाद बेटा सत्ता संभालता है, तो इससे व्यवस्था के सिद्धांतों पर सवाल उठ सकते हैं.

ईरान में तीन दिनों के लिए राजकीय शोक का ऐलान

यह भी पढ़ें

तेहरान में बुधवार रात 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का शोक सभा कार्यक्रम भी शुरू होगा. ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक की तारीख और बाकी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें