×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मोदी और देश विरोध की महीन रेखा हुई पार! कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को बताया विश्वगुरु, मचा सियासी बवाल

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच सीजफायर के बाद पाकिस्तान की भूमिका चर्चा में है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद ने नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए पाकिस्तान को 'विश्व गुरु' बता दिया, जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया.

मोदी और देश विरोध की महीन रेखा हुई पार! कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को बताया विश्वगुरु, मचा सियासी बवाल
Social Media
Advertisement

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल दो हफ्ते के लिए सीजफायर मोड में है. इन देशों के बीच भीषण जंग के कारण दुनिया के कई बड़े देश ऊर्जा संकट से गुजरे, इसलिए पूरा विश्व चाहता था कि जल्द से जल्द युद्धविराम हो. अब जब सीजफायर लागू हुआ है, तो पाकिस्तान की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच भारतीय राजनीति में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते-करते ऐसा बयान दे दिया, जो कई लोगों को चौंकाने वाला है, उन्होंने भारत के दुश्मन पाकिस्तान को 'विश्व गुरु' बताकर राजनीतिक मर्यादाओं को ही चुनौती दे दी हो.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व सांसद ने युद्धविराम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार पाकिस्तान ने 'विश्व गुरु' का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने पीएम मोदी की आलोचना और तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'कांग्रेस ने जो क़रीब 70 साल में इज़्ज़त कमाई, उसे पीएम मोदी ने बर्बाद कर दिया. पाकिस्तान ने अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच युद्ध की मध्यस्थता करके विश्वगुरु का ख़िताब ले लिया.'

पाकिस्तान को बताया ग्लोबल लीडर

Advertisement

उदित राज ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि, 'पीएम मोदी ने निजी विदेशी यात्राओं के दौरान बिना कारण हँसी-मज़ाक और जबरन गले मिलकर न सिर्फ़ ख़ुद का मज़ाक उड़वाया, बल्कि देश का नाम भी बदनाम किया. कंगाल और आतंकी पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने समर्थन में कुछ देशों को खड़ा कर लिया था और अब ग्लोबल लीडर भी बन गया है. विदेश में बसे तमाम भारतीयों ने कहा कि पाकिस्तानी और वहाँ के अन्य लोग उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं.'

कांग्रेस पार्टी की बढ़ेगी मुश्किल 

उदित राज का यह बयान आने वाले समय में कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक परेशानी खड़ी कर सकता है. पहले से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच तेज जुबानी जंग जारी है, ऐसे में पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के लिए 'विश्व गुरु और ग्लोबल लीडर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बीजेपी को बड़ा सियासी हथियार दे सकता है. अब बीजेपी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर कांग्रेस पर हमला बोलने की तैयारी में है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान को देश विरोधी करार देकर बीजेपी, कांग्रेस नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा कर सकती है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी माहौल और भी गरमा सकता है.

अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान 

Advertisement

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे तनाव को लेकर अब पाकिस्तान में स्थायी युद्धविराम के लिए आगे की बातचीत प्रस्तावित है. इस बीच पाकिस्तान अपनी सीमित भूमिका को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता नजर आ रहा है और खुद की उपलब्धियां गिनाने में जुटा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रीख्वाजा आसिफ ने बुधवार को दावा किया कि इस्लामाबाद को अब क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर एक 'भरोसेमंद मध्यस्थ' के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने यह बयान उस समय दिया, जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सशर्त युद्धविराम की घोषणा हुई. आसिफ ने कहा कि यह सफलता पाकिस्तान के पूरे नेतृत्व की कोशिशों का नतीजा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ पिछले साल हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने लंबा सफर तय किया है और अब ईरान-अमेरिका समझौते के बाद पूरी दुनिया की नजरें इस्लामाबाद पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीजफायर के बाद जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं, वहीं भारत में इस मुद्दे ने सियासी तकरार को और तेज कर दिया है. पाकिस्तान की भूमिका और कांग्रेस नेता के बयान ने विवाद को और हवा दे दी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक बहस तक सीमित रहता है या बड़ा मुद्दा बनकर उभरता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें