×
जिस पर देशकरता है भरोसा

दिल्ली: रील के चक्कर में गई युवक की जान, पिस्टल से स्टंट करते युवक की मौत

दिल्ली के पूर्वी इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान एक युवक की जान चली गई. यह हादसा न केवल लापरवाही का नतीजा है.

Author
17 Mar 2026
( Updated: 17 Mar 2026
01:03 PM )
दिल्ली: रील के चक्कर में गई युवक की जान, पिस्टल से स्टंट करते युवक की मौत
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था. बताया जा रहा है कि पवन का भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था. दोनों युवक पिस्टल के साथ स्टंट कर रहे थे और मोबाइल में उसे रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान 'स्वैग' दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हुई. परिजनों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

चश्मदीदों और शुरुआती जांच के मुताबिक, स्टंट के दौरान पवन ने पिस्टल हाथ में ली. उसने जैसे ही पिस्टल में मैगजीन लोड की और उसे अपने सीने से सटाया, तभी अचानक ट्रिगर दब गया. गोली सीधे पवन के दिल में जा लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पवन खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

आनन-फानन में पवन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पिस्टल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिस्टल का लाइसेंस नियमों के तहत इस्तेमाल हो रहा था. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें