सीएम पुष्कर सिंह धामी का दावा, बंगाल में बनेगी डबल इंजन सरकार, चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मानसून से पहले वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की जाए. बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि जनता डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है.
पश्चिम बंगाल में बनेगी डबल इंजन की सरकार
देहरादून में सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में लोगों के बीच बदलाव की लहर है. वे सरकार बदलना चाहते हैं. टीएमसी सरकार ने वहां पूरी तरह से एक सिंडिकेट की तरह काम किया है और डर का माहौल बना दिया है. लोगों में गहरी निराशा है. लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल-इंजन' वाली सरकार चाहते हैं.
पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद न भय रहेगा, न भ्रष्टाचार रहेगा, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की नई धारा बहेगी. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार कर सकती है.
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, लोगों की जो भी जरूरतें हैं, उन सभी को समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए. चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियां अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं और चारधाम यात्रा अच्छी रहेगी.
उन्होंने सचिवालय में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अधिकारी आमजन की समस्याओं का समाधान करें.
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं. उन्होंने कहा कि निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग द्वारा प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित किया जाना है तो उसे शीघ्र भेजा जाए. विलंब करने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए.
सीएम ने मानसून से पहले वर्षाकाल की चुनौतियों को लेकर दिए खास निर्देश
सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मानसून से पहले वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की जाए. बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं.
यह भी पढ़ें
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं. कमर्शियल सिलेंडर के संबंध में होटल एसोसिएशन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें