मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जनता की फरियादें, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है. किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले. प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया था.
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में 'जनता दर्शन' में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
महाराज जी ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित भी किया। pic.twitter.com/RtWIKfn3Ut— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 1, 2025Advertisement
मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की सुनीं समस्याएं
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही. सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद गए. उनकी समस्याओं व शिकायतों को इत्मीनान से सुना और समझा. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
CM ने अधिकारियों को दिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे.
यह भी पढ़ें
उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. एस्टीमेटट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें