×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'13 लड़ाकू विमान, 11 बेस किए तबाह…', ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का वो सच, जिससे कांप उठा था पाकिस्तान, तीनों सेनाओं ने किया बड़ा खुलासा

Operation Sindur: भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 13 विमान गिराए, 11 बेस तबाह किए और 100 से अधिक सैनिकों को ढेर कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की.

Author
07 May 2026
( Updated: 07 May 2026
05:33 PM )
'13 लड़ाकू विमान, 11 बेस किए तबाह…', ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का वो सच, जिससे कांप उठा था पाकिस्तान, तीनों सेनाओं ने किया बड़ा खुलासा
Image Source: IANS
Advertisement

आज से एक साल पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. भारतीय सेनाओं के इस ऑपरेशन को एक वर्ष पूरा हो गया है. लगभग तीन दिन तक चला यह ऑपरेशन भले ही समय के लिहाज से छोटा था, लेकिन इसकी रणनीति और सैन्य प्रभाव बेहद व्यापक रहे.

पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ था आतंकी हमला

यह सिर्फ एक सीमित सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर ने भविष्य के युद्ध की दिशा और सोच दोनों को बदलकर रख दिया. बीते वर्ष 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला किया था. इस हमलों में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई. इनमें से 25 पर्यटक थे.

Advertisement

9 बड़े आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने किया था ध्वस्त

भारतीय सेना ने इस कायरता पूर्ण हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मार गिराया था. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद इन आतंकवादियों के कैंपो को भी ध्वस्त कर दिया गया. बीते वर्ष 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन में आतंकवादियों के 9 बड़े कैंप पूरी तरह नष्ट कर दिए गए. बड़ी संख्या में वहां मौजूद आतंकवादियों को भी ढेर किया गया था.

भारतीय सेना ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस किए तबाह

भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना बताया है. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संयुक्त रूप से कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवादियों और उनके समर्थन ढांचे के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि भारत ने 13 पाकिस्तानी विमान गिराए, 11 बेस को बर्बाद किया और 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. 

Advertisement

एयर मार्शल ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिलहाल ब्रेक

उप प्रमुख वायु स्टाफ, एयर मार्शल अवधेश भारती ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' को वर्तमान में रोक दिया गया है. भारतीय सेना के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बुनियादी विचारधारा 'जियो और जीने दो' की है. हालांकि, उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए यह भी साफ किया कि अगर हमारी शांति को कोई कमजोरी समझने की भूल करता है, तो हम उसका अत्यंत प्रभावशाली और निर्णायक जवाब देते हैं.

सैन्य बलों को मिली थी पूरी ऑपरेशनल छूट- एयर मार्शल 

Advertisement

यह भी पढ़ें

एयर मार्शल ने आगे बताया कि अभियान के दौरान सैन्य बलों को पूरी ऑपरेशनल स्वतंत्रता दी गई थी. उन्होंने कहा कि जैसे ही पाकिस्तान में पहले हथियार ने अपने निर्धारित लक्ष्य को भेदा, भारतीय सैनिकों के मनोबल में जबरदस्त वृद्धि हुई. यह कार्रवाई शहीद परिवारों के लिए आंशिक न्याय की प्राप्ति जैसा था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें