×
जिस पर देशकरता है भरोसा

चमकदार लाल छिलके वाले ये फल, बढ़ती उम्र पर लगाएगा लगाम, अगर गर्मियों में इस तरह से करेंगे सेवन

लीची का पेड़ सुंदर, घना और सदाबहार होता है. इसका गोल शीर्ष और गर्मियों में लगने वाले लाल फलों के गुच्छे दूर से ही पहचान दिलाते हैं. यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है.

चमकदार लाल छिलके वाले ये फल, बढ़ती उम्र पर लगाएगा लगाम, अगर गर्मियों में इस तरह से करेंगे सेवन
Advertisement

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लीची की बहार छा जाती है. ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है. प्राकृतिक मिठास की पूर्ति करने वाली लीची गर्मियों में अमृत से कम नहीं मानी जाती. 

पोषक तत्वों का खजाना है लीची

बिहार सरकार के वन विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में लीची प्रमुख बागवानी फसल है. इसका मीठा स्वाद, सुगंध और चमकदार लाल छिलका हर किसी को आकर्षित करता है. खासकर मुजफ्फरपुर की लीची को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का टैग मिला हुआ है, जो इसकी गुणवत्ता और विशेष पहचान को प्रमाणित करता है.  लीची का पेड़ सुंदर, घना और सदाबहार होता है.  इसका गोल शीर्ष और गर्मियों में लगने वाले लाल फलों के गुच्छे दूर से ही पहचान दिलाते हैं.  यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है. 

पाचन को रखे दुरुस्त 

लीची में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है.

Advertisement

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करें धीमा 

इसके अलावा, लीची में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.  ये तत्व सूजन कम करने में भी मदद करते हैं. 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

यही नहीं लीची में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.  इसमें आयरन भी थोड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी या एनीमिया से बचाव में सहायक होता है. 

त्वचा के लिए भी लाभकारी है ये फल

Advertisement

गर्मियों में लीची खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और प्यास बुझाने में भी मदद मिलती है. यह फल त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. विटामिन सी कोलेजन बनाता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं. साथ ही यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी सहायक होता है. 

लीची खाने का सही समय

लीची को कभी भी खाली पेट न खाएं, खासकर बच्चे. इसे नाश्ते के बाद या दोपहर के समय स्नैक के रूप में खाना सबसे अच्छा है. 

कैसे करें डाइट में शामिल 

लीची को फ्रूट सलाद, स्मूदी, दही या चिया पुडिंग में मिलाकर सेवन करें. सबसे अच्छा तरीका है कि लीची को छीलकर ताजा ही खाया जाए. हमेशा पकी और अच्छी गुणवत्ता वाली लीची चुनें, कच्ची न खाएं. 

Advertisement

डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह लेने के बाद करें सेवन 

हालांकि, लीची का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा खाने से गले में खराश या शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह के बाद ही लीची का सेवन करना चाहिए.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें