×
जिस पर देशकरता है भरोसा

वजन घटाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, बेहद फायदेमंद हैं मूली, बस इस समय खाने से करें परहेज

मूली में कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है. मूली कफ और वात दोष को संतुलित करती है, पाचन शक्ति बढ़ाती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है. इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं.

वजन घटाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, बेहद फायदेमंद हैं मूली, बस इस समय खाने से करें परहेज
Advertisement

मूली सिर्फ एक आम सब्जी नहीं, बल्कि एक ऐसी औषधि के तौर पर भी काम करती है जो हमारे शरीर को भीतर से स्वस्थ बनाती है. आयुर्वेद में इसे मूलिका रसायन कहा गया है, जिसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है. मूली कफ और वात दोष को संतुलित करती है, पाचन शक्ति बढ़ाती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है. 

गैस या अपच की समस्या होती दूर

अगर पेट में भारीपन, गैस या अपच की समस्या रहती है तो मूली का रस वरदान साबित हो सकता है. रोजाना खाने से पहले एक चम्मच मूली का रस हल्के नमक के साथ लेने से पाचन सुधरता है और टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.

Advertisement

लिवर की सूजन करे कम

मूली लिवर और पित्ताशय की सफाई भी करती है. सुबह खाली पेट आधा कप मूली का रस पीने से लिवर की सूजन कम होती है और पीलिया जैसी बीमारियों में राहत मिलती है. 

खांसी और कफ में असरदार 

खांसी और कफ में तो यह सबसे असरदार मानी गई है.  मूली का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से बलगम ढीला होकर बाहर निकल जाता है. 

Advertisement

फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से बचाए 

मूली एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर भी है. इसका रस शरीर से टॉक्सिन निकालकर त्वचा को साफ करता है और मुंहासे, फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से बचाता है. 

थायराइड को रखे संतुलित 

थायराइड और मेटाबॉलिज्म को भी यह संतुलित रखती है, क्योंकि मूली अग्निदीपक और कफ नाशक होती है.  इससे वजन नियंत्रित रहता है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है.

Advertisement

किडनी स्टोन में करे राहत का कम

मूली का रस एक प्राकृतिक मूत्रल औषधि है, जो किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन में राहत देता है. यह शरीर से अतिरिक्त लवण और विष बाहर निकालता है. 

दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद

दिल के मरीजों के लिए भी मूली बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं. 

वजन घटाने में मददगार 

Advertisement

वजन घटाने वालों के लिए मूली एक हेल्दी विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है जिससे भूख कम लगती है. कच्ची मूली चबाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं. 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद 

त्वचा और बालों के लिए भी यह टॉनिक का काम करती है. मूली में मौजूद सल्फर, जिंक और विटामिन सी त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं. 

Advertisement

इस समय मूली खाने से बचें 

ध्यान रखें, मूली का अधिक सेवन न करें क्योंकि इससे गैस या पेट दर्द हो सकता है. रात में मूली खाने से बचें, यह वात दोष बढ़ा सकती है. हमेशा ताजी मूली ही खाएं, बासी मूली हानिकारक हो सकती है. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें