सोने से ठीक पहले करते हैं डिनर? इस वजह से हो रहा है शरीर को नुकसान
हमारा बायोलॉजिकल क्लॉक हमारे खान पान से सीधा जुड़ा हुआ है। हमारा शरीर खाने को कैसे स्वीकार करेगा ये इसी क्लॉक पर डिपेंड करता है। इसके साथ छेड़छाड़ करने से हमारे digestion पर भी असर पड़ता है साथ ही रात की नींद भी ख़राब होती है।
Follow Us:
आजकल की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में हम अक्सर अपना ध्यान रखना भूल जाते हैं। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक ऑफिस का काम, मीटिंग्स, डेडलाइन्स, घर संभालना, ज़िम्मेदारियों को पूरा करते करते खुद के लिए वक़्त निकालना बैक सीट ले लेता है। ऐसे में खाना खाना भी सिर्फ एक टास्क कम्पलीट करने जैसा ही हो जाता है। अधूरे कामों को निपटाने की जल्दी में हम अक्सर डिनर को टालते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की सोने से ठीक पहले डिनर करना हमारे शरीर को अंदर से ख़राब करता जा रहा है।
हमारा बायोलॉजिकल क्लॉक हमारे खान पान से सीधा जुड़ा हुआ है। हमारा शरीर खाने को कैसे स्वीकार करेगा ये इसी क्लॉक पर डिपेंड करता है। इसके साथ छेड़छाड़ करने से हमारे digestion पर भी असर पड़ता है साथ ही रात की नींद भी ख़राब होती है।
हिंदुस्तान टाइम्स में दिए गए एक रिपोर्ट के अनुसार गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने बताया की शाम को जल्दी खाना खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है साथ ही ये हमारे शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और अच्छी नींद के लिए भी मददगार है। डॉ. सेठी कहते हैं की आप क्या खाते हैं, उससे कहीं ज्यादा ये मायने रखता है कि आप कब खाते हैं।
डॉ. सेठी का कहना है की सोने से ठीक पहले खाना खाने से हमारे शरीर को जो नुकसान होता है उनमें शुगर लेवल का बढ़ना, धीमा मेटाबॉलिज्म, नींद और digestion में टकराव शामिल है। ये दिक्कत इसलिए होती है क्योंकि सोने से ठीक पहले खाना खाने से शरीर को पाचन प्रक्रिया के लिए काम करना पड़ता है जबकि वो समय हमारे शरीर के Circadian Rhythm के अनुसार आराम करने का है। इसी वजह से digestion की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाती है। लेट डिनर करने के बाद जब आप सुबह उठते हैं तो आपको bloating, थकान और बेचैनी महसूस होती है।
आपके दिन की आखिरी मील शाम के 7 बजे से पहले होनी चाहिए। शाम के 7 बजे से पहले खाना खाने वालों को कई प्रकार के फायदे होते हैं जैसे ब्लड शुगर पर नियंत्रण, शरीर का शुगर को बेहतर तरीके से प्रोसेस कर पाना, अच्छी नींद इत्यादि। डॉ. सेठी कहते हैं, "सूर्यास्त के बाद शरीर में मेलाटोनिन जो की नींद का हार्मोन है वो स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगता है और इंसुलिन का बहाव कमज़ोर पड़ जाता है। ऐसे में डिनर देर से करने से न केवल नींद खराब होती है, बल्कि रात भर शरीर में फैट जमा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।"
यह भी पढ़ें
इसीलिए हमें ये समझना चाहिए की अच्छी सेहत के लिए सिर्फ हम क्या खा रहे हैं ये ज़रूरी नहीं है बल्कि हम कब खा रहे हैं ये भी बेहद ज़रूरी है। अपने शरीर की सुनें और आज ही से अपने routine को बदलें।
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें