×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Rashmika-Vijay Wedding: पवित्र बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, मिनटों में वायरल हो गईं शादी की तस्वीरें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गईं हैं. जिसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नज़र आए हैं.

Rashmika-Vijay Wedding: पवित्र बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, मिनटों में वायरल हो गईं शादी की तस्वीरें
Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बंधन में बंध गए हैं, दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में इंटीमेट सेरेमनी में शादी की. दोनों अब पति-पत्नी बन गए हैं. सुबह विजय के परिवार की तरफ़ से आंध्रा रस्मों के हिसाब से शादी हुई. वहीं शाम को रश्मिका के परिवार की तरफ़ से  कोडवा रिवाजों से शादी हुई. 

रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें

वहीं अब इस कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. इस प्यारी सी वेडिंग फोटो में विजय-रश्मिका एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं, लाल और गोल्डन वेडिंग आउटफिट में सजे दोनों के चेहरे पर सच्चा प्यार साफ झलक रहा है. रश्मिका ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर कीं.  

रश्मिका ने फैंस को इस अंदाज में पति से मिलवाया

एक्ट्रेस ने प्यार भरे अंदाज़ में लिखा, हाय मेरे प्यारों, अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है. वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था.

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, वो इंसान जिसने मुझे कभी इस बात से नहीं रोका कि मैं ऐसे डांस करूं जैसे कोई देख ही नहीं रहा. वो जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे बेहतरीन चीज है. सच कहूं तो मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं. मैं आज जो भी हूं, जिस औरत बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था- वो इसलिए बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया. मैं सच में बहुत धन्य हूं.'

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं उन्होंने लिखा, “विज्जू, तुम्हारे लिए जो महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं  ये बात मैंने तुम्हें हमेशा कही है. लेकिन अब अचानक मेरी सारी कामयाबियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, जिंदगी- सब कुछ और ज्यादा मायने रखने लगा है… क्योंकि तुम मेरे साथ हो  हर पल के गवाह, हर चीज का सबसे बड़ा हिस्सा. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए बेहद, बेहद, बेहद ज्यादा एक्साइटेड हूं. अब तो पूरी तरह जश्न का समय है. चलो, साथ में अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी लिखते हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.”

विजय देवराकोंडा ने कैसे कही दिल की बात

वहीं विजय देवराकोंडा ने भी अपने दिल की बात अलग अंदाज में कही,  विजय देवराकोंडा ने शादी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा अगर वो साथ होतीं तो दिन और बेहतर होता, खाना ज्यादा अच्छा लगता, वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता, और जहां भी होते, वही घर जैसा सुकून मिल जाता. आखिर में उन्होंने बेहद प्यारे अंदाज में लिखा कि इसलिए उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया. 26.02.2026 को शेयर किया गया ये कैप्शन उनके रिश्ते की गहराई और सच्चे प्यार को खूबसूरती से बयान करता है.”

Advertisement

नो-फोन पॉलिसी हुई थी लागू 

शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा गया.  सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू हुई थी. मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो. सोशल मीडिया पर एक ब्लैक पाउच भी वायरल हो रहा है, जिसमें सभी के फ़ोन रखे गए थे. 

Advertisement

कैसे शुरु हुई इनकी लव स्टोरी?

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 

कब होगा ग्रेंड रिसेप्शन?

Advertisement

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार दोनों की शादी को गई है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है, जो कि 4 मार्च को हैदराबाद में होगा. जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात रही जा रही  है. 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें